Mangal Shukra Yuti 2024 Prediction: ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक 19 जनवरी को शुक्र और मंगल का मिलन होने वाला है। शुक-मंगल की यह युति धनु राशि में होगी। शुभ ग्रह शुक्र और मंगल जब धनु राशि में युति योग बनाएंगे तो कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। ऐश्वर्य, विलासिता, धन और दांपत्य जीवन के कारक शुक्र 18 दिन तक धनु राशि में रहेंगे। शुक्र और मंगल की यह युति 5 फरवरी 2024 तक रहेगी जो निम्न राशियों के लिए शुभ है।
मेष
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। ऐसे में 19 जनवरी को होने वाली मंगल-शुक्र की युति इस राशि के लिए खास है। दरअसल शुक्र देव की कृपा से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को वेतन वृद्धि का शुभ समाचार प्राप्त होगा। सेना में कार्य करने वाले जातक शत्रु पर जीत हासिल करेंगे। लव लाइफ में पार्टनर का साथ मिलेगा।
वृश्चिक
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं। ऐसे में जब मंगल-शुक्र की युति होगी तो इस राशि के जातक को फायदा होगा। कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। जमीन से जुड़े अगर कोई विवाद हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। शुक्र ग्रह धन लाभ का कारक बनेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धन कमाने के लिए अवसर मिलेगा। यात्रा के लाभ होगा। शादीशुदा जिंदगी में आपसी संबंध मधुर होंगे।
धनु
शुक्र-मंगल की युति धनु राशि में होने वाली है। ऐसे में धनु राशि से जुड़ जातकों को शुक्र और मंगल देव की कृपा प्राप्त होगी। शुक्र की कृपा के परिणामस्वरूप जहां आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, वहीं मंगल ग्रह के प्रभाव से पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रु पर सफलता प्राप्त करेंगे। 5 फरवरी तक आमदनी के कई साधन प्राप्त होते रहेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें खुशखबरी मिलेगी। लव लाइफ के लिए भी यह अवधि शुभ साबित होगी।
यह भी पढ़ें: नए साल में मकर राशि वालों को होगा खूब लाभ, जानें पूरा राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines