Mangal Shani Yuti Yog Rashifal: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, मंगल-शनि का लाभ दृष्टि योग बनने जा रहा है। यह योग 10 जनवरी को यानी कल बनेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर शनि और मंगल मिलकर लाभ दृष्टि योग का निर्माण करेंगे। ऐसे में शनि और मंगल का यह लाभ युति योग कुछ राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पांडेय के अनुसार, इस युति योग से 4 राशियों के जीवन में खास सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। साथ ही आर्थिक लाभ के भी कई योग बनेंगे। जानिए, किन राशियों को मंगल-शनि की युति से खास लाभ होगा।
मेष
मंगल-शनि की युति मेष राशि के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। मंगल स्वामी ग्रह के रूप में मेष राशि पर मेहरबान रहेंगे। जिसके परिणामस्वरूप जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही नौकरी का ऑफर मिल सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक
मंगल और शनि का युति योग वृश्चिक राशि के लिए भी खास माना जा रहा है। वृश्चिक राशि से संबंधित जातकों को इस युति से जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा। कारोबार में आर्थिक उन्नति होगी। साथ ही नए भवन या वाहन का सुख प्राप्त होगा। सेना में कार्यरत जातकों को प्रमोशन का योग है। शनि की कृपा से नौकरी में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। यात्रा से धन लाभ होगा।
मकर
शनि-मंगल का युति योग मकर राशि के लिए शुभ और लाभकारी है। दरअसल इस योग के प्रभाव से मकर राशि वालों को विशेष लाभ होगा। किसी साथी से सहयोग से धन लाभ के कई योग बनेंगे। बहुत संभव है कि कार्यस्थल पर अधिकारियों की कृपा हो जाए। शनि देव की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मंगल देव की कृपा से दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
कुंभ
कुंभ राशि से जुड़े जातकों को शनि और मंगल देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रमोशन का चांस बनेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें ऑफर मिलेगा। विवाहित जातकों को दांपत्य जीवन में खुशहाली नजर आएगी।
यह भी पढ़ें: Grahan 2024: इस साल लगेंगे 4 ग्रहण, जानें टाइमिंग और सूतक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
11 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines