हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kendra Yog Rashifal: मंगल-शनि बनाएंगे केंद्र योग, शुरू हो सकता है इन 4 राशियों के सुनहरे दिन, बढ़ेगा धन

Kendra Yog Rashifal: 1 सितंबर से मंगल-शनि का केंद्र योग 4 राशियों के करियर और धन में तरक्की ला सकता है. इन राशियों की सही रणनीति से रुके काम पूरे होंगे और सफलता के नए मौके मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन
1 सितंबर से मंगल-शनि केंद्र योग 4 राशियों को करियर और धन में लाभ दे सकता है। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Kendra Yog Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 सितंबर, 2026 से मंगल और शनि एक दूसरे से 90° की दूरी पर स्थित होंगे. ज्योतिष शास्त्र में इसे केंद्र योग कहते हैं, जो बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि इससे व्यक्ति को साहस, अनुशासन और मेहनत को सही दिशा मिलती है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, मंगल-शनि के इस योग से करियर और बिजनेस में रुके काम आगे बढ़ने के अवसर बनते हैं. साथ ही, आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध फैसलों और स्थिर प्रगति के योग बनते हैं. यूं तो इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर होगा, लेकिन इस योग के प्रभाव से 1 सितंबर के बाद 4 राशियों के जातकों के सुनहरे दिन शुरू हो सकते हैं और सही योजना व रणनीति से आगे बढ़ने पर तरक्की हो सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

मिथुन राशि (Gemini)

मंगल ग्रह अभी मिथुन राशि में हैं. शनि कर्म भाव से जुड़े रहेंगे. इससे इस राशि के जातकों को जॉब और करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कोई अटका प्रोजेक्ट फिर से शुरू होगा. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत नोटिस की जाएगी. बिजनेस में नई डील बन सकती है. कमाई बढ़ाने का मौका मिलेगा, लेकिन खर्च पर कंट्रोल जरूरी रहेगा. लव रिलेशन में बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी. फैमिली में आपकी बात को महत्व मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Hair on Ears: अजीब लेकिन अहम संकेत है कान पर बाल का उगना, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातक यदि करियर में बदलाव चाह रहे हैं तो समय आपके पक्ष में रह सकता है. मंगल के असर से जॉब में प्रमोशन या नई भूमिका का रास्ता खुल सकता है. लंबे समय से अटका काम गति पकड़ सकता है. बिजनेस करने वालों को पुराने क्लाइंट से फायदा मिल सकता है. धन के मामले में प्लानिंग से अच्छा रिजल्ट मिलेगा. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत होगी. स्टूडेंट्स को लगातार मेहनत का फायदा मिल सकता है.

धनु राशि (Sagittarius)

मंगल-शनि का प्रभाव धनु राशि के जातकों के करियर और साझेदारी से जुड़े मामलों को एक्टिव कर सकता है. बिजनेस पार्टनर के साथ कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. जॉब करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सही रणनीति से कमाई का नया रास्ता खुल सकता है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद मिल सकती है. लव रिलेशन में कमिटमेंट बढ़ेगा. फैमिली में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा मजबूत हो सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Choti Religious Significance: भगवान कृष्ण और चाणक्य से शंकराचार्य तक इन महान हस्तियों ने रखी थी चोटी-जनेऊ, इतिहास में कमाया बड़ा नाम

मीन राशि (Pisces)

मंगल-शनि का यह योग मीन राशि के जातकों के लिए व्यक्तिगत फैसलों और स्थिरता के मामले में अहम रह सकता है. करियर में लंबे समय से चल रही उलझन दूर हो सकती है. जॉब में बदलाव या नई जिम्मेदारी का अवसर मिलेगा. बिजनेस में विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है. पैसे के मामले में जल्दबाजी से बचना फायदेमंद रहेगा. लव बर्ड्स भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं. फैमिली लाइफ में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन सम्मान भी मिलेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Money Vastu Upay: घर के एंट्री गेट पर कौन-सी 3 चीजें लगाने से पैसों की तंगी तुरंत होती है दूर, जानें मुख्य द्वार का वास्तु उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola