हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

7 दिसंबर तक इन 5 राशियों के नसीब में पैसा ही पैसा, मंगल कृपा से जहां हाथ लगाएंगे वहीं बरसेगा धन

Mangal Rashifal 2024: मंगल ग्रह के राशियों और नक्षत्रों में गोचर के दृष्टिकोण से अगस्त, सितंबर अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने बेहद खास साबित होंगे। ग्रहों के सेनापति 7 दिसंबर, 2024 को वक्री होने से पहले तक 5 राशियों के लिए बेहद लकी सिद्ध होंगे। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Mangal Rashifal 2024: साल 2024 खत्म होने से पहले मंगल ग्रह 80 दिनों के लिए वक्री होने वाले हैं। जहां तक दिन, तारीख और समय की बात है, तो बता दें कि वैदिक ज्योतिष के बेहद शक्तिशाली ग्रहों में शुमार मंगल शनिवार दिसम्बर 7, 2024 की सुबह 05 बजकर 01 मिनट पर अपनी उल्टी चाल चलना शुरू चलेंगे। लेकिन वक्री होने से पहले ग्रहों के सेनापति अपने राशि और नक्षत्र परिवर्तन से अपनी प्रिय राशियों को लाभ पहुंचाने का योग दर्शा रहे हैं। इस लिहाज से अगस्त, सितंबर अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के महीने सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए वे बेहद सकारात्मक रहेंगे। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

वक्री मंगल का राशियों पर पॉजिटिव असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलदेव का असर स्वास्थ्य और धन की दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा। आपकी पेट और खून संबंधी रोग का निदान हो जाएगा। इसके अलावा किसी पुरानी बीमारी से भी निजात मिलेगी। कामकाज के मामले में यह समय बेहतरीन सिद्ध हो सकता है। धन की इनकम बढ़ने से मानसिक तनाव दूर हो जाएंगे।

कर्क राशि

आने वाले दिनों में मंगलदेव कर्क राशि पर काफी मेहरबान रहेंगे। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति से मदद से बिजनेस और शेयर ट्रेडिंग से धन लाभ होगा। लाइफ पार्टनर से झगड़ा खत्म हो सकता है। इसमें घरवाले काफी मददगार होंगे। बिजनेस में बड़ा बदलाव करना लाभकारी सिद्ध होगा। आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समुद्र में डूबी द्वारिका, भगवान कृष्ण की मृत्यु के बाद उनकी पत्नियों का क्या हुआ…जानें पूरी कथा

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों में एक नया आत्मविश्वास पैदा होगा। आप अपना निर्णय खुद लेने में सक्षम होंगे। स्टूडेंट जातक अपने करियर से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ के घटने से नौकरीपेशा लोगों को तनाव जाता रहेगा। व्यापार और निवेश से जुड़े आपके निर्णय सफल होंगे। इनकम बढ़ने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए मंगल विशेष शुभ साबित हो सकते हैं। बिजनेस, करियर और नौकरी के लिए यह समय बढ़िया है। आपको अपनी फैमिली के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोग कलीग से पूरा सहयोग पाएंगे। निजी जीवन में परेशानियां खत्म होने के योग हैं। चिंता से मुक्ति मिलेगी। स्टूडेंट्स के करियर में उछाल आएगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय शानदार सिद्ध हो सकता है। बिजनेसमैन का कोई बड़ा प्रोजेक्ट समय पर पूरा होने से समय पर पर्याप्त धन आएगा। जिसकी वजह से बढ़िया लाभ होगा। बिजनेस पार्टनर से रिश्ते मधुर रहेंगे। प्यार के मामले में रिलेशनशिप में आपसी ट्रस्ट बढ़ेगा, समय बेहद रोमांटिक हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola