हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mangal Ruchak Rajyog: रूचक राजयोग करेगा इन 3 राशि वालों का भाग्योदय, देखते ही देखते बन जाएंगे अमीर!

विज्ञापन
Mangal Ruchak Rajyog

Mangal Ruchak Rajyog, Mangal Rashi Parivartan October 2023: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, अक्टूबर महीने में एक बार फिर मंगल देव गोचर करने जा रहे हैं। मंगल देव 3 अक्टूबर, 2023 को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह जब किसी जातक की कुंडली में मजबूत स्थिति में होता है, तो जातक को कारोबार और जॉब में जबरदस्त सफलता मिलती है। बता दें कि मंगल देव इस वक्त कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में अक्टूबर माह में मंगल का तुला राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए भाग्यवर्धक माना जा रहा है। आइए जानते हैं उन 3 लकी राशियों के बारे में जिन पर मंगल देव की कृपा बरसने वाली है।

मेष राशि

मंगल के गोचर से बनने वाला रूचक राजयोग मेष राशि वालों के लिए वरदान के समान माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान मंगल देव गोचर करके इस राशि के जातकों को जबरदस्त धन लाभ कराएंगे। जिससे इनके जीवन में भौतिक सुख के साधनों की कोई कमी नजर नहीं आएगी। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को बिजनेस और जॉब में खास तरक्की देखने को मिलेगी। जल सेना, थल सेना और वायु सेना में काम करने वालों को इस गोचर का विशेष लाभ प्राप्त होगा। 30 अक्टूबर से बाद का समय स्वर्णिम रहेगा।

तुला राशि

वही तुला राशि के जातकों के लिए भी मंगल का गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है।वर्तमान समय में गुरु तुला राशि में सप्तम भाव में विराजमान है। वही 3 अक्टूबर को मंगल भी तुला राशि में प्रवेश करें।गे गुरु और मंगल के कारण करियर और कारोबार में बेहतरीन सफलता मिलेगी। सम्मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आवेग में आकर कोई भी काम करने से काम बिगड़ सकता है। आने वाले समय बेहद शुभ माने जा रहे हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले को भी मंगल के गोचर से महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है। ऐसे में वृश्चिक राशि के जातक की मन चाहे मुराद पूरी होगी। कारोबार में तरक्की होने सहित धन लाभ के योग मिलेंगे। रुका हुआ धन भी वापस आ सकता है।

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

(mnspas.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola