Mangal Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष के सबसे प्रभावशाली और बड़े ग्रहों में से एक मंगल ग्रह के न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से देश-दुनिया, प्रकृति और मौसम सहित सभी राशियों पर व्यापक असर पड़ता है। मंगल अभी भरणी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, वहीं सोमवार 8 जुलाई, 2024 की रात 2 बजकर 11 मिनट पर वे सूर्य के स्वामित्व वाले कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
वैदिक ज्योतिष कृत्तिका नक्षत्र 27 नक्षत्रों में तीसरे स्थान पर आता है, जो ऊर्जा का विशेष स्रोत माना गया है। वहीं, मंगल ग्रह भी ऊर्जा और शक्ति के कारक ग्रह हैं। कृत्तिका नक्षत्र में मगल गोचर से जातकों के आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होती है। यह आत्मबल को बढ़ाने वाला और आत्मा को शुद्ध करने वाला माना गया है। इस नक्षत्र में मंगल गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियां इससे विशेष रूप से लाभान्वित होंगी।
कृत्तिका नक्षत्र में मंगल गोचर का राशियों पर असर
मेष राशि
मेष राशि की जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपके प्रयासों से धन की आमद बढ़ेगी। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में प्रगति होगी। पढ़ाई के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यापार में काफी लाभ होने के योग हैं। साझेदारों से विशेष सहायता प्राप्त होगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में संबंध मधुर बने रहेंगे। लाइफ पार्टनर का पूरा साथ प्राप्त होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्योदय का हो सकता है। रोजगार के नए अवसर सामने आने से युवाओं को जॉब मिल सकती है। नौकरी बदलने की चाहत रखने वाले जातकों की मुराद पूरी होगी। हाई सैलरी जॉब के ऑफर आने के योग हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। आपका परिचय वरिष्ठ ओर प्रतिष्ठित लोगों से होगा, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कारोबार में उल्लेखनीय प्रगति होगी। व्यापार का विस्तार हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अनुकूल साबित हो सकता है। रुके और अटके हुए कामों में प्रगति होगी। सरकारी अधिकारियों की सहायता प्राप्त होने से आपके काम बनेंगे। जो स्टूडेंट्स जातक लंबे समय से खास लक्ष्य पाने के लिए काम कर रहे हैं, वे अब सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सीनियर, टीचर और माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को भी बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा होने के योग हैं। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों की हार होगी। निजी जीवन में सब संतुलित और संतोषजनक रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Ashadha Navratri 2024: इस वाहन से पधारेंगी मां दुर्गा, नौ देवियों सहित होगी इन 10 महाविद्याओं की उपासना
ये भी पढ़ें: यहां है भारत का एक सबसे प्राचीन ज्योतिर्लिंग, गंगा नदी के धरती पर आने से पहले ब्रह्माजी ने की थी तपस्या
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
19 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines