---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल गोचर से 3 राशियों की लगेगी लॉटरी! गुरु के नक्षत्र में ग्रहों के सेनापति करेंग प्रवेश

Mangal Nakshatra Parivartan: ग्रहों के सेनापति मंगल 12 जनवरी को गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जिससे 3 राशियों की लॉटरी लग सकती है। आइए जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Mangal Nakshatra Parivartan 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल किसी भी एक राशि और नक्षत्र में करीब 45 दिनों तक रहते हैं। ऐसे में 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालते हैं। जल्द मंगल ग्रह की ओर से नक्षत्र परिवर्तन किया जाएगा जिसके शुभ असर कुछ राशियों पर पड़ सकते हैं। गुरु बृहस्पति ग्रह के नक्षत्र में मंगल गोचर करेंगे। 12 जनवरी को पुनर्वसु नक्षत्र में मंगल ग्रह प्रवेश करेंगे।

12 जनवरी को मंगल नक्षत्र परिवर्तन 

द्रिक पंचांग के अनुसार 12 जनवरी 2025, रविवार को रात 11 बजकर 52 मिनट पर गुरु बृहस्पति ग्रह के नक्षत्र में मंगल प्रवेश करें। पुनर्वसु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में तरक्की हो सकती है। नौकरी करते हैं तो आप काम को लेकर तारीफ सुनने को तैयार रहिए। कार्यक्षेत्र के साथियों द्वारा काम की तारीफ की जाएगी। अटके काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके कार्य पूरे होंगे। मंगल गोचर से आपके लिए नई जिम्मेदारियां भी इंतजार कर रही होंगी। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। निवेश का विचार कर सकते हैं, जिससे मुनाफा होने की संभावना है। काफी समय से जिस काम को पूरा नहीं कर पा रहे थे, वो जल्दी पूरा हो सकेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन में उत्साह रहेगा। बिना वजह के तनाव से दूर रहेंगे। पैसों से संबंधित कार्य पूरे होंगे।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए जीवन में 12 जनवरी से नए बदलाव होने वाले हैं। आप जिस काम को करने की सोच रहे थे, वो पूरे हो सकेंगे। वाहन खरीदने का सोच सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। वाहन खरीद सकते हैं। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आपके काम की तारीफ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। समाज में आपका मान और सम्मान बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- 21 जनवरी तक 3 राशियों पर मंगल-शनि भारी! षडाष्टक योग का है अशुभ प्रभाव

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 08, 2025 11:34 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola