हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

15 मई को मंगल करेंगे रेवती नक्षत्र में प्रवेश, 9 राशियों को होगा लाभ

Mangal Nakshatra Parivartan 2024: मंगल का नक्षत्र परिवर्तन 12 में से कुछ राशियों के लोगों के लिए लकी रह सकता है। आइए जानते हैं उन 9 राशियों के बारे में, जिनके लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन खुशियां लेकर आ सकता है।

विज्ञापन

Mangal Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 7 दिन बाद मंगल ग्रह एक बार फिर नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस बार 15 मई 2024 को प्रात: काल 01 बजकर 04 मिनट पर मंगल ग्रह रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं बुधवार को होने वाले मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशियों को लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Gochar 2024: बुध के नक्षत्र परिवर्तन से इन 7 राशियों को रहना होगा सावधान!

मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के लोगों के लिए लकी रह सकता है। शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ विदेश घूमने जा सकते हैं। कारोबार में अकस्मात मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के लोगों की जिंदगी में खुशियां लेकर आ सकता है। भाग्य से मिल रहे सहयोग की वजह से आपके सभी काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। सेहत भी अच्छी रह सकती है।

कर्क राशि

गर्मियों की छुट्टियों में परिवार वालों के साथ विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं। कारोबार में महीने के अंत तक अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। अगर आपके बेटे की उम्र शादी के लायक हो गई है, तो मई माह के अंत तक आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन

सिंह राशि

लंबे समय से आप जिस चीज का सपना देख रहे थे, जल्द ही वो पूरा हो सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। माता-पिता की सेहत में भी सुधार हो सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अत्यंत शुभ रह सकता है। अगर इस समय आप रियल एस्टेट में पैसे लगाते हैं, तो भविष्य में आपको धन लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

अगर आप साझेदारी में कोई बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो साल के अंत तक आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रह सकता है।

मिथुन राशि

कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। भाई की मदद से नया कारोबार कर सकते हैं। अगर आपने कारोबार को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की, तो पहले साल ही आपको अच्छा-मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

लंबे समय से अगर आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो महीने के अंत तक आपका ये सपना पूरा हो सकता है। ऑफिस वाले आपके काम से खुश होकर आपको विदेश की ट्रिप स्पॉन्सर कर सकते हैं।

मीन राशि

जो लोग पिछले दो सालों से सिंगल हैं, उनकी मई माह के अंत तक शादी तय हो सकती है। प्रॉपर्टी में इस समय पैसे लगाना अच्छा रहेगा। भविष्य में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2024: 14 मई को गुरु आदित्य योग के बनने से इन 5 राशियों को होगा लाभ!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola