Mangal Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष में मंगल एक बेहद प्रभावशाली ग्रह हैं। उनके न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी जीवन पर व्यापक असर होता है। सोमवार 8 जुलाई, 2024 की रात 2 बजकर 11 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह सूर्य के स्वामित्व वाले कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में मंगल गोचर का असर अधिकांश राशियों पर जहां अनुकूल रहने की संभावना है, वहीं 3 राशियों के लिए यह प्रतिकूल रहने के योग दर्शा है। आइए जाने हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
कृत्तिका नक्षत्र में मंगल गोचर का नकारात्मक असर
मिथुन राशि
कृत्तिका नक्षत्र में मंगल ग्रह का गोचर होने से मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय प्रतिकूल साबित हो सकता है। बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। कारोबारियों के व्यवसाय पर सरकारी प्रतिबंध लग सकता है। कानूनी कार्रवाई होने के भी योग हैं। स्टूडेंट्स जातक अपना लक्ष्य पाने में असफल हो सकते हैं। किसी सीनियर या टीचर से विवाद हो सकता है। खुदरा व्यापारियों के नुकसान बढ़ने की संभावना है। विराधी और दुश्मन हावी हो सकते हैं। आय घटने से आर्थिक संकट बढ़ सकता है। परिवार के सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि की जातकों के जीवन में कृत्तिका नक्षत्र में मंगल ग्रह का गोचर अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है। किसी काम में बार-बार असफलता मिल सकती है। धन की आमद घटने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में संघर्ष बढ़ सकता है। परीक्षा में अच्छे परिणाम आने की संभावना कम है। कारोबारी पार्टनर से विवाद होने की संभावना है। व्यापार में नुकसान बढ़ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों के खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। परिवार में कलह का माहौल बन सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के जीवन पर सूर्य के नक्षत्र में मंगल ग्रह का गोचर नकारात्मक डाल सकता है। रोजगार नहीं मिलने से युवा जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। प्राइवेट नौकरी बदलने की चाहत रखने वाले जातकों को अभी इंतजार करना चाहिए, यह सही समय नहीं है। ऑफिस में आपके विरोधी आपके काम में कमियां निकलेंगे। इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। कारोबारी जातक किसी पर जल्दी भरोसा न करें। व्यापार में आर्थिक नुकसान बढ़ सकता है। मैरिड लाइफ में मुश्किलें आ सकती हैं। संतान को कष्ट हो सकता है।
ये भी पढ़ें: शनि दोष को दूर भगाएंगे ये 7 ज्योतिष उपाय, शनिदेव भी रोक नहीं सकेंगे आपकी तरक्की
ये भी पढ़ें: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से जुड़ीं 10 खास बातें, शंखचूड़ रस्सी से खींचा जाएगा रथ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
19 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines