इन 3 राशियों पर मंडराया संकट, सूर्य के नक्षत्र में मंगल गोचर से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mangal Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष के बड़े और सबसे प्रभावशाली ग्रहों में से एक मंगल ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है। 8 जुलाई को मंगल ग्रह कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिसका नकारात्मक असर 3 राशियों के जातकों के जीवन पर हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

mangal-nakshatra-parivartan

Mangal Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष में मंगल एक बेहद प्रभावशाली ग्रह हैं। उनके न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी जीवन पर व्यापक असर होता है। सोमवार 8 जुलाई, 2024 की रात 2 बजकर 11 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह सूर्य के स्वामित्व वाले कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में मंगल गोचर का असर अधिकांश राशियों पर जहां अनुकूल रहने की संभावना है, वहीं 3 राशियों के लिए यह प्रतिकूल रहने के योग दर्शा है। आइए जाने हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

कृत्तिका नक्षत्र में मंगल गोचर का नकारात्मक असर

मिथुन राशि

कृत्तिका नक्षत्र में मंगल ग्रह का गोचर होने से मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय प्रतिकूल साबित हो सकता है। बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। कारोबारियों के व्यवसाय पर सरकारी प्रतिबंध लग सकता है। कानूनी कार्रवाई होने के भी योग हैं। स्टूडेंट्स जातक अपना लक्ष्य पाने में असफल हो सकते हैं। किसी सीनियर या टीचर से विवाद हो सकता है। खुदरा व्यापारियों के नुकसान बढ़ने की संभावना है। विराधी और दुश्मन हावी हो सकते हैं। आय घटने से आर्थिक संकट बढ़ सकता है। परिवार के सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि की जातकों के जीवन में कृत्तिका नक्षत्र में मंगल ग्रह का गोचर अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है। किसी काम में बार-बार असफलता मिल सकती है। धन की आमद घटने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में संघर्ष बढ़ सकता है। परीक्षा में अच्छे परिणाम आने की संभावना कम है। कारोबारी पार्टनर से विवाद होने की संभावना है। व्यापार में नुकसान बढ़ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों के खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। परिवार में कलह का माहौल बन सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के जीवन पर सूर्य के नक्षत्र में मंगल ग्रह का गोचर नकारात्मक डाल सकता है। रोजगार नहीं मिलने से युवा जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। प्राइवेट नौकरी बदलने की चाहत रखने वाले जातकों को अभी इंतजार करना चाहिए, यह सही समय नहीं है। ऑफिस में आपके विरोधी आपके काम में कमियां निकलेंगे। इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। कारोबारी जातक किसी पर जल्दी भरोसा न करें। व्यापार में आर्थिक नुकसान बढ़ सकता है। मैरिड लाइफ में मुश्किलें आ सकती हैं। संतान को कष्ट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ