---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Nakshatra Gochar: मंगल की विशेष कृपा से 3 राशियों की मौज में कटेगी जिंदगी, बिगड़े काम होंगे पूरे!

Mangal Nakshatra Gochar: साल 2024 में 30 सितंबर को मंगल देव ने गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पुनर्वसु में गोचर कर लिया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव खासकर तीन राशियों के जातकों के करियर, सेहत और आमदनी पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनकी जिंदगी आने वाले 20 दिन तक मौज में कटेगी।

---विज्ञापन---

Mangal Nakshatra Gochar 2024: मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। जो पराक्रम, शक्ति, साहस और ऊर्जा के कारक ग्रह हैं। जिन लोगों के ऊपर मंगल देव की विशेष कृपा रहती है, उनका स्वभाव निडर होता है। वो बिना डरे हर परेशानी का सामना करते हैं, जिसके कारण जीवन में उन्हें सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। हालांकि समय-समय पर मंगल गोचर के कारण जीवन में बदलाव होता है।

पंचांग के अनुसार, 30 सितंबर 2024 को प्रात: काल 12 बजकर 18 मिनट पर मंगल देव ने पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर लिया है, जिसके स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। मंगल देव गुरु बृहस्पति के नक्षत्र में 20 अक्टूबर 2024 तक मौजूद रहेंगे। हालांकि इस लंबी अवधि के दौरान कुछ राशियों के जातकों की जिंदगी मौज में कटेगी। जहां एक तरफ उनके बिगड़े काम बन जाएंगे, तो दूसरी तरफ किसी पुरानी बीमारी के दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं वो तीन लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनके ऊपर 20 अक्टूबर 2024 तक मंगल देव की कृपा बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

मेष राशि

साहस के कारक ग्रह मंगल को मेष राशि का स्वामी माना जाता है। इसी वजह से हर बार मंगल गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव इस राशि के जातकों के ऊपर ज्यादा पड़ता है। इस बार भी मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। समझदारी से लिए गए फैसले नौकरीपेशा जातकों के लिए लाभदायक साबित होंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर सैलरी बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा 20 अक्टूबर तक प्रमोशन का शुभ समाचार भी मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

मेष के अलावा वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी मंगल का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। कारोबारियों की योजनाएं सफल होंगी, जिससे मुनाफा डबल हो जाएगा। जिन लोगों की कपड़े या खाने के सामान की दुकान है, उन्हें अचानक अपार धन मिल सकता है। बड़े-बुजुर्गों की खराब सेहत में सुधार होगा। शादीशुदा जातकों का साथी उन्हें मनचाहा उपहार दे सकते है। इसके अलावा इस राशि के जातकों की कुंडली में विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

मेष और वृश्चिक के अलावा मंगल का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए भी अच्छा रहेगा। नौकरी पर मंडरा रहा संकट खत्म होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। धन प्राप्ति की राह में यदि इस राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो जल्द ही समस्या का समाधान मिल सकता है। कुंभ राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही घर का माहौल अनुकूल रहेगा।

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2024: मंगल-शनि की दृष्टि से इन 3 राशियों के घर बरसेगा धन, शुभ योग से पूरे होंगे सभी अरमान!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 30, 2024 12:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola