---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Margi 2025: 24 फरवरी से बदलेंगे 3 राशियों के दिन! मिथुन राशि में मंगल होंगे मार्गी

Mangal Margi 2025: मंगल मार्गी से 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। सभी तरह के रुके कार्य पूरे होने वाले हैं। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Mangal Margi 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल को शक्ति, साहस, युद्ध और ऊर्जा आदि का प्रतीक माना जाता है। इनके प्रकोप का असर कहर भी ला सकता है तो शुभ फल से जीवन में सकारात्मक बदलाव भी हो सकते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह के बारे में कहा जाता है कि ये मार्गी और वक्री दोनों स्थिति पर 12 राशियों पर अच्छा व बुरा प्रभाव भी डालते हैं। 24 फरवरी, सोमवार को अपनी शत्रु राशि में मंगल मार्गी होंगे।

मिथुन राशि में मंगल मार्गी

द्रिक पंचांग के अनुसार 24 फरवरी सोमवार को सुबह 05 बजकर 17 मिनट पर मिथुन राशि में मंगल मार्गी होंगे। मंगल द्वारा शत्रु की राशि यानी बुध की राशि, मिथुन में सीधी चाल चलने से 3 राशियों को लाभ होगा, आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी हैं।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि में सीधी चाल चलना फलदायी रहेगा। रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। संबंध में चल रहा उतार-चढ़ाव दूर हो सकेगा। आपसी सुलह होगी और रिश्ता मजबूत हो सकेगा। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए मंगल मार्गी फलदायी है। लोगों का घर में आना-जाना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में लाभ होगा। करियर में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकेगा। विवादों से दूर रहेंगे। घर वालों के साथ समय अच्छा बितेगा। लापरवाही से कोई काम न करें। जीवन में चल रहे तनाव से दूर रहेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में काम की तारीफ होगी। आपसी मतभेद दूर हो सकेंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो विचार किया जा सकता है। मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 22, 2025 08:10 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola