तुला राशि से मंगल-केतु का अशुभ योग खत्म, दिवाली में मां लक्ष्मी 5 राशियों को दिलाएंगी छप्परफाड़ धन

Mangal Ketu Conjunction: 30 अक्टूबर को मंगल-केतु का अशुभ योग खत्म हो जाएगा। दिवाली में 5 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान।

Mangal Ketu Conjunction

Mangal Ketu Conjunction

Mangal Ketu Conjunction End on 30 October: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, तुला राशि में मंगल और केतु की अशुभ युति बनी हुई है। केतु-मंगल की यह अशुभ युति 30 अक्टूबर को खत्म हो जाएगी। दरअसल केतु जब राशि परिवर्तन करेगा तो तुला राशि पर से इसका अशुभ प्रभाव खत्म हो जाएगा। ऐसे में अबकी बार दिवाली पर तुला और मेष राशि सहित 5 राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि राहु-केतु का परिवर्तन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए मंगल-केतु की युति का अंत होना शुभ फलदायी साबित होगा। दरअसल 30 अक्टूबर के बाद का समय किसी वरदान के समान नजर आएगा। इस दौरान जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी के लिए तो यह समय स्वर्णिम साबित होने वाला है। इस दौरान बिजनेस से खूब धन अर्जित करेंगे। ससुराल पक्ष या पैतृक संपत्ति के धन लाभ का योग है। पराक्रम बना रहेगा। निवेश से भी धन लाभ की संभावना है।

विज्ञापन

वृष राशि

वृष राशि के लिए केतु-मंगल की युति का खत्म होना किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान सौभाग्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति और भी सुदृढ़ होगी। नौकरी में वेतनवृद्धि और प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। किसी कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी। विदेश भी धन लाभ के प्रबल योग हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध स्थापित होगा। प्रेमी या प्रेमिका से कुछ अच्छा उपहार मिल सकता है। कारोबार में उन्नति कारक योग हैं। इसका बखूबी लाभ उठाएंगे।

विज्ञापन

मिथुन राशि

30 अक्टूबर को तुला राशि के केतु-मंगल की अशुभ युति का खत्म होना, मिथु राशि से संबंधित जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। ऐसे में इस बार दिवाली पर मिथुन राशि के जातकों को विशेष कृपा प्राप्त होगी। जिससे आर्थिक जीवन की तमाम परेशानियां खत्म हो जाएंगी। इस दौरान निवेश से धन लाभ मिलेगा। बिजनेस में धन की आवक बढ़ेगी। नौकरी में कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। यात्रा के योग हैं, जिनसे धन लाभ की प्रबल संभवना है। कुल मिलाकर इस बार दिवाली पर खूब धन अर्जित कर सकते हैं। मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी।

तुला राशि

इस राशि से जब 30 अक्टूबर को केतु-मंगल की युति खत्म हो जाएगी, तो जीवन में सकारात्मकता नजर आने लगेंगी। मंगल और केतु का अंत होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको शुभ ग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त होगी। मंगल देव की कृपा से जीवन में मंगल ही मंगल होगी। इसके अलावा केतु जाते जाते भी आपके लिए बहुत कुछ अच्छा करके जाएंगे। इस दौरान आपको बिजनेस से ढेर सारा धन आएगा। कठिन परिश्रम का लाभ मिलेगा, संभव है नौकरी में प्रमोशन का शुभ समाचार मिल जाए।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल-केतु की अशुभ युति का अंत होना शुभ कहा जा रहा है। केतु जब 30 अक्टूबर को दूसरी राशि में चले जाएंगे तो उसके बाद का समय आपके लिए सर्वणिम साबित होगा। बिजनेस में आर्थिक प्रगति के कई प्रबल योग बनेंगे। मंगल देव की कृपा से नौकरी में खूब तरक्की करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। यात्रा के दौरान धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति का अधिकार प्राप्त हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ