मंगल के राशि परिवर्तन का नौकरी, व्यापार और लव लाइफ पर असर, जानें गोचर का ज्योतिष महत्व

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक बेहद एक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली ग्रह मंगल ने अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। आइए जानते हैं, ग्रहों के सेनापति का मिथुन राशि में गोचर का ज्योतिष महत्व क्या है और इसका नौकरी, व्यापार और लव लाइफ पर क्या असर होने की संभावनाएं हैं?

mangal-gochar-rashi-parivartan

Mangal Gochar Rashi Parivartan: मंगल ग्रह के 26 अगस्त 2024 को हुए राशि परिवर्तन से राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के असर हो सकते हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि में 20 अक्तूबर तक रहेंगे और फिर कर्क राशि में चले जाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय गोचर है, जिसका प्रभाव जीवन के सभी क्षेत्रों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि मंगल के मिथुन गोचर का ज्योतिष महत्व क्या है और नौकरी, व्यापार और लव लाइफ पर क्या असर होने की संभावनाएं हैं?

विज्ञापन

मंगल के मिथुन गोचर का ज्योतिष महत्व

वैदिक ज्योतिष में मंगल को एक उग्र ग्रह माना गया है। वे साहस, मनोबल, अचल संपत्ति, वाहन, बड़े भाई-बहन, शारीरिक ऊर्जा, युद्ध, सेना, पुलिस आदि के कारक ग्रह माने गए हैं। जब मंगल किसी राशि में गोचर करते हैं तो उस राशि के जातकों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है।

विज्ञापन

मिथुन राशि एक वायु तत्व की राशि है। जब मंगल इस राशि में गोचर करते हैं तो यह जातकों के जीवन में कई बदलाव लाते हैं। मंगल की ऊर्जा स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। सिरदर्द, चोट लगने या जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मंगल की ऊर्जा आपके रिश्तों में तनाव पैदा कर देती है।

नौकरी और करियर पर असर

नौकरीपेशा जातकों के काम में बाधाएं आ सकती हैं। ऑफिस में साथी कर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों की अधिकारियों से अनबन हो सकती है। प्रमोशन में देरी हो सकती है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को बेहद संभलकर चलने की आवश्यकता है। नौकरी छूटने का खतरा है। अभी नौकरी बदलने की बिल्कुल न सोचें, लंबे समय तक नई नौकरी नहीं मिलने का संकट है।

विज्ञापन

व्यापार पर असर

ट्रांसपोर्ट बिजनेस में थोड़ा बहुत लाभ होने की संभावना है, अन्यथा व्यापार में नुकसान होने के योग हैं। डायरेक्ट टू कस्टमर ऑनलाइन बिजनेस में ग्राहकों से विवाद हो सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में समस्याएं आ सकती हैं। अभी कारोबारियों को कोई भी बड़ा और नया निवेश करने से बचना चाहिए। समय प्रतिकूल है, आपका धन डूब सकता है।

लव लाइफ पर असर

मैरिड लाइफ और प्रेम संबंधों के लिए मंगल क्रूर ग्रह साबित होते हैं, विशेष कर उनके लिए जिनकी कुंडली में किसी भी प्रकार का मंगल दोष होता है। मिथुन राशि में मंगल गोचर से अधिकांश राशियों के लव लाइफ पर नकारात्मक असर पड़ने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। तलाक की नौबत भी आ सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वासघात हो सकता है। आशिकों का ब्रेकअप भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ