Mangal Gochar 5 February 2024 Mesh Vrischik kark Makar Rashi Par Prabhav: ज्योतिष में मंगल ग्रह को शुभ माना गया है। मंगल ग्रह जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे ‘गोचर’ कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक मंगल देव एक राशि में डेढ़ महीना तक रहते हैं। मंगल देव 5 फरवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन ये धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर रात 9 बजकर 43 मिनट पर होगा। ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पाण्डेय के अनुसार, मंगल का यह गोचर मेष समेत कुछ राशियों के लिए मंगलकारी है।
मेष
5 फरवरी 2024 को होने वाला मंगल का यह गोचर मेष राशि के लिए मंगलकारी है। नौकरी करने वालों को बॉस से शुभ समाचार मिलेगा। लव लाइफ या दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। मंगल-गोचर के दौरान जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर खास माना जा रहा है। मंगल देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही साथ प्रॉपर्टी में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ नौकरी में प्रमोशन की बात बन सकती है। कार्यों में जोश रहेगा। मन के नकारात्मक विचार किसी साथी के द्वारा दूर होंगे।
कर्क
वैसे तो कर्क राशि में मंगल देव नीच के होते हैं। यानी कर्क राशि में मंगल का प्रभाव कम देखने को मिलता है। मगर, मंगल जब मकर राशि में जाएंगे तो कर्क राशि वालों का भी भाग्य उदित होगा। कार्क राशि से जुड़े वैसे लोग जो पॉपर्टी का काम करते हैं, उन्हें इस मंगर-गोचर काल में विशेष लाभ होगा। अगर धन से जुड़ा कोई काम फंसा हुआ है तो वह पूरा होगा। निवेश से बहुत हद तक धन लाभ का योग है।
मकर
मंगल ग्रह मकर राशि के साथ दोस्ती जैसा भाव रहता है। ऐसे में मंगल गोचर के दौरान मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा कार्य सफल होगा। कार्यस्थल पर मन में उत्साह और शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। इस दौरान जो भी कार्य अपने हाथ में लेंगे उसे पूरा करेंगे। अधिकारी अगर कार्य सौपेंगे तो उसे भी पूरा करेंगे। परिवार में बड़े-बुजुर्गों से धन लाभ होगा। मंगल देव धन लाभ के कारक बनेंगे।
यह भी पढ़ें: सूर्य, बुध और मंगल का खास योग 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, बढ़ेगा बैंक बैलेंस!
यह भी पढ़ें: Shani Astro Upay: बेवजह झड़ रहे हैं बाल तो शनि हो सकता है भारी, जानें एस्ट्रो उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines