Mangal Gochar 2025: सावन सोमवार के तीसरे दिन गुरु और मंगल दो प्रभावशाली ग्रह का गोचर हुआ है। गुरु ने जहां आद्रा नक्षत्र में गोचर किया है, वहीं मंगल ने कन्या राशि में कदम रखा है। 28 जुलाई 2025 को रात 08 बजकर 11 मिनट पर मंगल देव ने कन्या राशि में गोचर किया है। इससे पहले वो सिंह राशि में मौजूद थे। अब 13 सितंबर 2025 तक मंगल ग्रह कन्या राशि में रहेंगे। मंगल का ये गोचर कई राशियों के लिए खास रहने वाला है क्योंकि इस ग्रह की कृपा से उनके जीवन में खुशियों का वास होगा। जहां कुछ लोगों को पैसों की कमी से मुक्ति मिलेगी, वहीं कई जातक बिना ड़रे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।
दरअसल, मंगल देव को भूमि, साहस, ऊर्जा, भाई, पराक्रम, रक्त और युद्ध का दाता माना जाता है। चलिए जानते हैं मंगल की कृपा से आज से किन तीन राशियों को लाभ होने के प्रबल योग हैं।
मिथुन राशि
बीते दिनों हुए मंगल गोचर से मिथुन राशिवालों का चौथा भाव प्रभावित हुआ है, जो कि घर, सुख, मां, संपत्ति और वाहन का होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में मिथुन राशिवालों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अचल संपत्ति को लेकर परिवारवालों के बीच विवाद चल रहा है तो वो समाप्त होगा। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनके साथ वक्त बिताकर खुशी मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: आज नाग पंचमी और मंगला गौरी व्रत पर इस मुहूर्त में करें पूजा, पढ़ें 29 जुलाई का पंचांग
कन्या राशि
28 जुलाई 2025 को होने वाले मंगल गोचर से कन्या राशिवालों का 7वां भाव प्रभावित हुआ है, जो कि विवाह और साझेदारी का होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में कारोबारियों को साझेदारी से लाभ होगा और मुनाफा बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहने से मानसिक शांति मिलेगी। जिन जातकों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उनके लिए रिश्ता आ सकता है।
धनु राशि
मिथुन और कन्या के अलावा धनु राशिवालों को भी मंगल गोचर से लाभ होगा। बीते दिनों हुए मंगल गोचर से धनु राशिवालों का 10वां भाव प्रभावित हुआ है, जो कि कर्म, करियर और मान-सम्मान का होता है। ऐसे में संभावना है कि आने वाले दिनों में आपको अपने अच्छे कर्मों का फल मिलेगा। जहां कुछ लोगों को करियर में उछाल देखने को मिलेगा, वहीं कई जातक मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। इसके अलावा धनु राशिवालों के मान-सम्मान में वृद्धि होने के भी योग हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 29 जुलाई को इन 2 राशियों के जीवन में दस्तक देगा प्यार, कपल का बनेगा घूमने का प्लान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
13 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines