Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्रदान है। जब-जब मंगल गोचर करते हैं, तो उसका प्रभाव 12 राशियों के पराक्रम, शक्ति, साहस, शौर्य और ऊर्जा पर पड़ता है। मंगल के सकारात्मक प्रभाव से जहां कुछ लोगों की शक्ति में वृद्धि होती है, तो वहीं कुछ लोगों के ऊपर मंगल गोचर का नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। कुंडली में मंगल की कमजोर स्थिति होने पर व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तीनों तरह की विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर 2024 यानी धनतेरस से एक दिन पहले 28 अक्टूबर को शाम में 4 बजकर 24 मिनट पर मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर होगा। शनि देव को पुष्य नक्षत्र का स्वामी माना जाता है। चलिए जानते हैं इस बार मंगल का गोचर करना किन तीन राशियों के जातकों को धनतेरस से पहले धनवान बना सकता है।
मंगल गोचर का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
मंगल का गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। धनतेरस से पहले नौकरीपेशा जातकों की इनकम में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा पदोन्नति का शुभ समाचार भी जल्द मिल सकता है। जिन लोगों का खुद का व्यापार है, उन्हें अकस्मात धन लाभ होने की संभावना है। पार्टनरशिप में काम कर रहे जातकों का बिजनेस रफ्तार पकड़ेगा, जिससे मुनाफा भी बढ़ेगा। आने वाले दिनों में व्यापारिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो व्यापार के लिहाज से लाभदायक रहेंगी।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2024: दिवाली से पहले इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! शुक्र ने किया गोचर
तुला राशि
शनि के नक्षत्र में मंगल गोचर से तुला राशियों के जीवन में खुशियों का वास होगा। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों से शादीशुदा जातकों को मुक्ति मिलेगी। साथ ही सेहत में भी सुधार होने की संभावना है। छात्रों की बुद्धि का विकास होगा, जिससे परीक्षा में अच्छे अंक हासिल होंगे। पुरानी बीमारियों के दर्द से बड़े-बुजुर्गों को राहत मिलेगी। राजनीति से जुड़े जातक सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाला समय कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। मंगल देव की विशेष कृपा से नौकरी कर रहे जातकों को धन लाभ हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। इसके अलावा धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का भी मौका मिलेगा। धात्र वर्ग को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल होंगे। अविवाहित जातकों का रिश्ता मंगल देव के आशीर्वाद से तय हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: दिवाली से पहले इन 3 राशियों की पैसों से भरेगी झोली! मंगल-चंद्र गोचर से बना नीचभंग राजयोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
11 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines