Mangal Gochar: 12 अप्रैल से 3 राशियां रहें सावधान! शत्रु ग्रह शनि के नक्षत्र में करेंगे मंगल गोचर; जानें दुष्प्रभाव से बचने के उपाय 

Mangal Gochar in April 2025: मंगल द्वारा पुष्य नक्षत्र में गोचर से 3 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों को सावधान रहना होगा?

Mangal Gochar in April 2025

मंगल गोचर 2025

Mangal Gochar in April 2025: ज्योतिष के अनुसार 3 अप्रैल, गुरुवार को कर्क राशि में मंगल गोचर करेंगे। इसके कुछ दिन बाद ग्रहों के सेनापति मंगल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ऐसे में 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है। अपने शत्रु ग्रह शनि के नक्षत्र में मंगल गोचर करेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर बुरा असर पड़ सकता है। जबकि, कुछ राशि के लिए मंगल नक्षत्र परिवर्तन शुभ लाभ के साथ रहेगा।

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार 12 अप्रैल शनिवार की सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर नक्षत्रों के राजा पुष्य नक्षत्र में मंगल गोचर करेंगे। ऐसे में 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए मंगल नक्षत्र गोचर नकारात्मक प्रभावों के साथ रहेगा और कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे?

विज्ञापन

कर्क राशि

पुष्य नक्षत्र में मंगल गोचर से कर्क राशि की जिंदगी में थोड़ी उथल-पुथल मच सकती है। नौकरीपेशा लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में तंगी हो सकती है। कारोबार को बढ़ाने के लिए कोई नया निवेश न करें। आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों से अनबन हो सकती है।

कन्या राशि

करियर में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद में उलझ सकते हैं जिससे मानसिक तनाव रहेगा। घर वालों के साथ कम समय बिताने का मौका मिल सकेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए जरूरी है कि वो अपशब्द का इस्तेमाल न करें। कम से कम बोलना ही इनके लिए सही रहेगा। अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। घर में तनाव का माहौल रहेगा। जीवन में नकारात्मक प्रभाव रहेगा। सेहत थोड़ी खराब रह सकती है। वाहन को चलाते समय सावधानी बरतें।

विज्ञापन

मंगल ग्रह के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय

मंगल ग्रह के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार का व्रत और हनुमान जी की पूजा-अर्चना करना आपके लिए शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ