Mangal Gochar 2025: धनु राशि में मंगल के गोचर से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, होगी तगड़ी कमाई

Mangal Gochar 2025: मंगल ग्रह का गोचर आज यानी 7 दिसंबर 2025 को धनु राशि में हो रहा है. मंगल ग्रह रात को 8 बजकर 27 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे.मंगल के धनु में गोचर से कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा. इस गोचर से 3 राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा.

Mangal Gochar 2025

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Mangal Gochar 2025: आज मंगल ग्रह रात के समय धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे. धनु राशि में मंगल के गोचर से कई राशियों का अच्छा समय शुरू होगा. बता दें कि, मंगल धनु राशि में 1 फरवरी 2026 तक विराजमान रहेंगे. इस दौरान वह सूर्य ग्रह के साथ आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण भी करेंगे. आज मंगल का गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा और किन्हें किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. चलिए इन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं.

मेष राशि की मुश्किलें होंगी कम

विज्ञापन

मेष राशि का जातकों के अटके हुए कार्य पूरे होंगे. आपके लिए अच्छा समय शुरू होगा. आपके जीवन में आ रही मुश्किलों का अंत होगा. मेष राशि वालों को बिजनेस में किसी बड़ी डील के होने से फायदा होगा. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि वाले होंगे मालामाल

विज्ञापन

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का धनु में गोचर करना शुभ साबित होगा. आपके कार्य पूरे होंगे और करियर में तरक्की मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. सैलरी बढ़ने से आपक आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. काम के लिए आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है. शादीशुदा लोगों को संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है.

सिंह राशि वालों की सुधरेगी हालत

विज्ञापन

सिंह राशि वालों की हालत में सुधार होगा. इन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. हालांकि, आपका खर्च बढ़ सकता है इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें. आप इस दौरान नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ