Mangal Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल नवग्रहों में सेनापति हैं। 23 अप्रैल, 2024 को मंगल शनि ग्रह की राशि कुंभ से गोचर कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि का स्वामित्व गुरु यानी वृहस्पति गृह के पास है। इस राशि में मंगल एक जून तक रहेंगे। आइए जानते हैं, मंगल ग्रह के गोचर से नौकरी, व्यवसाय और लव रिलेशन पर क्या असर होगा और किन राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद होगा?
बता दें, मंगल अग्नि तत्व के ग्रह हैं, जिनका स्वाभाव उग्र होता है, जबकि मीन जल तत्व की राशि है। इन दोनों का स्वाभाव एक-दूसरे के विपरीत है। कहने का मतलब यह है कि मंगल से मीन राशि की युति बहुत अच्छी नहीं होती है, लेकिन जल तत्व से अग्नि तत्व के संयोग से मंगल के प्रभाव में शीतलता बढ़ेगी।
मंगल गोचर का नौकरी पर असर
नौकरीपेशा और नौकरी पाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए मंगल के गोचर का बहुत अनुकूल असर पड़ने की सम्भावना है। नौकरी तलाश कर रहे बेरोजगारों को उनके मन मुताबिक़ नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं। हालांकि, उन्हें वेतन संबंधी पहलू पर कुछ कम्प्रोमाईज़ करना पड़ सकता है।
मंगल गोचर का व्यवसाय पर असर
मंगल गोचर का सबसे जबरदस्त असर व्यवसाय और व्यापारिक कार्यों पर पड़ेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों के कर्ज में बढ़ोतरी होने के योग हैं। रुके हुए धन को लाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। भूमि और वाहन व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, लेकिन जिन जातकों का विदेश से आयात-निर्यात का व्यापार है, उनका व्यवसाय खूब उन्नति करेगा।
मंगल गोचर का लव रिलेशन पर असर
जहां तक पारिवारिक और सामजिक संबंधों की बात है, तो मंगल गोचर इनके लिए अच्छा है। परिवार के लोगों में प्रेम और सौहार्द्र में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। लव रिलेशनशिप में रह रहे जातकों के लिए मंगल गोचर की यह अवधि उनके अनुकूल रहने के योग दर्शा रहा है।
मंगल गोचर का राशियों पर प्रभाव
यूं तो मंगल गोचर का कमोबेश असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए गोचर की यह अवधि उनके किस्मत को बुलंदियों पर पहुंचा देगी। ये राशियां हैं: वृषभ, तुला और वृश्चिक।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को कुंभ से मीन राशि में मंगल गोचर से काफी अच्छा फायदा होने के योग हैं। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा, जेब और पर्स नोट से भरे रहेंगे। रुके हुए कामों में प्रगति होगी। राजकाज के काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों की धन में वृद्धि होने योग हैं। आमदनी के नए स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को कंपीटिटिव एग्जाम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। रुके हुए काम अपने आप बन जाएंगे। स्वास्थ्य की परेशानियां दूर होने के योग हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के सामजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जमीन-जायदाद के कानूनी झगड़े सुलझने के योग हैं। धन की कमी दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरीपेशा जातक नई नौकरी बदल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines