हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mangal Gochar 2026: मकर राशि में मंगल का प्रवेश, इन 5 राशियों के लिए होगा बेहद शुभ, बनेगा त्रिग्रह योग

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह के गोचर करने से मकर राशि में त्रिग्रह योग का संयोग बनेगा. यह शुभ संयोग वैदिक ज्योतिष दृष्टि से शुभ रहेगा. त्रिग्रह योग के बनने से 5 राशियों को खास लाभ मिलेगा. इन लकी राशियों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Mangal Gochar 2026: 16 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल का यह गोचर 16 जनवरी को सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर है. मकर राशि में पहले से ही सूर्य और शुक्र विराजमान हैं. ऐसे में मकर राशि में सूर्य, शुक्र और मंगल के होने से त्रिग्रही योग बनेगा. इसके प्रभाव से 5 राशियों को तगड़ा लाभ होगा. त्रिग्रही योग के प्रभाव से लाभ के योग बनेंगे और तरक्की करेंगे. इससे आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. चलिए इन 5 लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को काम के लिए ऊर्जा मिलेगी. आपको शुभ अवसर मिलेंगे. आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. करियर में ग्रोथ करेंगे और सरकारी काम में आपको पक्ष में परिणाम मिलेंगे.

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा. आपकी लव लाइफ बेहतर होगी. त्रिग्रही योग के बनने से प्यार के मामले में आपका समय अच्छा रहेगा. नया पार्टनर मिल सकता है. करियर और परिवार में स्थिरता आएगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology Personality Traits: इस खास मूलांक की 4 तारीखों में जन्मे लोग जानते हैं पैसा बचाने की कला, लीडरशिप से कमाते हैं खूब धन

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको आर्थिक तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर जिम्मेदारी का काम मिल सकता है इसे आप अच्छे से निभाएं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक जो मार्केटिंग, सेल्स और टीचिंग के प्रोफेशन से जुड़े हुए हैं उन लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. व्यापार में लाभ मिलेगा. आपको भाई-बहन का सहयोग मिलेगा. आपको कोई बड़ा फैसला ले सकेंगे.

मकर राशि

विज्ञापन

मकर राशि में मंगल के गोचर करने से समय आपके लिए अच्छा रहेगा. मकर राशि के लोगों को इस गोचर के प्रभाव से लाभ मिलेगा. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और रिश्ते मजबूत होंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola