Mangal Gochar 2025: शनि के नक्षत्र में मंगल प्रवेश से 3 राशियां होंगी मालामाल! चमकेगा भाग्य, मिलेगी सफलता

Mangal Gochar 2025: शनि के नक्षत्र में मंगल के प्रवेश से दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है जिसे मंगल-पुष्य योग कहा जाता है। ये 12 राशियों में से 3 राशियों के लिए उत्तम साबित होने वाला है। 

Mangal Gochar 2025 3 zodiac signs will become rich due to the entry of Mars in the constellation of Saturn Luck will shine you will get success

मंगल नक्षत्र परिवर्तन

Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल जिस भी व्यक्ति पर मेहरबान हो जाते हैं उसके जीवन में सभी कार्य मंगल-मंगल होने लगता है। किसी भी राशि में एक निश्चित समय के लिए मंगल विराजमान रहते हैं। समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते रहते हैं। आगामी दिनों में शनि के नक्षत्र में मंगल ग्रह द्वारा प्रवेश किया जाएगा। इसके साथ ही मंगल-पुष्य योग का भी निर्माण होगा। ऐसे में कुछ राशियों पर शुभ योग बनेगा।

विज्ञापन

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन

12 अप्रैल 2025 को सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर मंगल ग्रह द्वारा शनि के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश किया जाएगा। ऐसे में मंगल-पुष्य योग बनेगा, जो किन 3 राशियों के लिए लाभकारी रहेगा? आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में सफलता हासिल करेंगे। सोच समझकर कोई भी फैसला लें। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन वृद्धि के योग बनेंगे। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाली से भरा हुआ रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। मंगल का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलों के साथ रहेगा। कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है। आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन वृद्धि के नए अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज में सफलता मिल सकती है, लेकिन थोड़ी सी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं जिनका सामना आपको करना पड़ेगा। आपका व्यवहार समाज में नई पहचान दिला सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में लंबे समय से चल रही मेहनत पूरी होगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

मंगल द्वारा शनि के नक्षत्र में प्रवेश से सभी सुख सुविधाओं का लाभ हो सकता है। कारोबारियों को सफलता मिल सकती है। नए अवसर मिलेंगे जो मन में प्रसन्नता रहेगी। खर्च बढ़ेंगे लेकिन आय में भी वृद्धि होगी। बड़ा बिजनेस चलने का सपना जल्द पूरा हो सकता है। मान और सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। मांगलिक या शुभ कार्य घर में हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ