हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mangal Gochar 2025: 17 दिन बाद मंगल की बदली चाल से इन 3 राशियों को होगा लाभ, धन में होगी बढ़ोतरी!

ग्रहों के सेनापति मंगल आज से 17 दिन बाद 12 मई 2025 को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं सोमवार को किस समय मंगल गोचर होगा। इसी के साथ आपको उन तीन राशियों के राशिफल के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जातकों को मंगल की बदली चाल से लाभ होगा।

विज्ञापन

आज से 17 दिन बाद मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के सेनापति मंगल 12 मई 2025 को सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। 7 जून 2025 को प्रात: काल 2 बजकर 28 मिनट तक मंगल देव अश्लेषा नक्षत्र में रहेंगे।

मंगल को जहां साहस, भाई-बहन, पराक्रम, भूमि और ऊर्जा आदि का दाता माना जाता है, वहीं अश्लेषा नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 9वां स्थान प्राप्त है। ये नक्षत्र कर्क राशि के अंतर्गत आता है, जिसके स्वामी बुध देव हैं। बुध देव को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है, जो बुद्धि, त्वचा, वाणी, कारोबार और संचार के नियंत्रण ग्रह हैं। चलिए जानते हैं आज से 17 दिन बाद मंगल की बदली चाल का शुभ प्रभाव किन-किन राशियों के ऊपर सबसे पहले पड़ने वाला है।

मंगल गोचर का राशियों पर प्रभाव

  • मिथुन राशि

मंगल की बदली चाल से मिथुन राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है। निवेश के सुनहरे अवसर मिलेंगे। पुरानी संपत्ति से आर्थिक लाभ होगा, जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। विवाहित और अविवाहित दोनों जातकों के घर में खुशियां रहेंगी। आने वाले दिनों में कोई बड़ी समस्या परिवार में नहीं आएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: वैशाख अमावस्या पर शुक्र-बुध और चंद्र करेंगे गोचर, इन 3 राशियों को होगा मोटा फायदा!

  • तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आने वाला समय आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ रहने वाला है। परिवार में किसी कारण लंबे समय से विवाद चल रहा है तो मन-मुटाव दूर होने की प्रबल संभावना है। निवेश से अप्रत्याशित लाभ होगा और आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से जो लोग कमर, पैर या सिर दर्द के कारण परेशान हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

  • मकर राशि

नौकरी कर रहे जातकों की आय में अच्छी वृद्धि के संकेत हैं। नई साझेदारियों या प्रोजेक्ट्स से कारोबारियों को लाभ होगा। मंगल की कृपा से उम्रदराज जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शादीशुदा जातक अपने खर्चों पर नियंत्रण करने का प्रयास करें। अन्यथा जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकते हैं। वित्तीय स्थिति उत्तम रहेगी। धन संकट का सामना दुकानदारों को आने वाले दिनों में नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्रवार को 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा तनाव, जानें आपके प्रेम जीवन पर चंद्र गोचर का कैसा पड़ेगा प्रभाव?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola