मंगल देव को नवग्रहों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इसी वजह से उन्हें ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, वो साहसी होते हैं। उनका आत्मविश्वास मजबूत होता है और हर परेशानी का वो डटकर सामना करते हैं। इसके अलावा व्यक्ति अपने पराक्रम से बड़ी से बड़ी परेशानी का हल आसानी से निकाल लेता है। हालांकि जब भी मंगल का राशि या नक्षत्र गोचर होता है, तो व्यक्ति के जीवन में बदलाव आता है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 23 जुलाई 2025 को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर मंगल देव पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। ग्रहों के राजा सूर्य उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी हैं। इस नक्षत्र के पहले चरण सिंह राशि में और बचे हुए तीन चरण कन्या राशि में आते हैं। चलिए जानते हैं 23 जुलाई 2025 को होने वाले मंगल के नक्षत्र गोचर से किन तीन राशिवालों को लाभ होने के प्रबल योग हैं।
मेष राशि
मंगल देव की विशेष कृपा मेष राशिवालों के ऊपर रहती है, क्योंकि ये उनकी प्रिय राशियों में से एक है। इस बार भी मंगल गोचर से सबसे ज्यादा फायदा मेष राशिवालों को होने वाला है। उम्मीद है कि जुलाई माह तक आप अपनी ड्रीम बाइक खरीद लेंगे। नौकरीपेशा जातक सहकर्मियों के सहयोग से टारगेट पूरा कर लेंगे, जिसके बाद बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। इसके अलावा घर में चल रहा क्लेश बातचीत से सुलझ जाएगा।
- उपाय- मंगलवार का व्रत रखें और मंगल देव की पूजा करें।
- शुभ रंग- पीला
ये भी पढ़ें- Darsh Amavasya 2025: 26 मई को करें इन चीजों का दान, 12 राशियों को मिलेगा पितृ-चंद्र दोष से छुटकारा
कर्क राशि
मंगल का ये गोचर कर्क राशिवालों के लिए खुशियां लेकर आएगा। उम्रदराज जातकों की कुंडली में सामाजिक उन्नति के योग हैं। युवाओं को पुराने दोस्तों के साथ वक्त बिताकर अच्छा लगेगा। विवाहित जातकों का घरवालों के साथ दो से तीन दिन के लिए किसी ठंडी जगह पर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आने वाले महीनों में कारोबारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
- उपाय- लाल रंग के कपड़े पहनें।
- शुभ रंग- लाल
तुला राशि
मेष और कर्क के अलावा तुला राशिवालों के जीवन पर भी मंगल गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। नौकरीपेशा जातक मन लगाकर काम करेंगे तो इस बार उन्हें अच्छा बोनस मिलेगा। निवेश के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आने वाले दो से तीन माह में तगड़ा मुनाफा होगा। उम्रदराज जातकों को इस समय कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।
- शुभ रंग- हरा
ये भी पढ़ें- Video: तुला राशि के 11वें भाव में केतु ने किया गोचर, जानें फायदा होगा या नुकसान होना तय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
9 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
9 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
12 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines