---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Gochar 2025: 12 अप्रैल को शनि के नक्षत्र में मंगल करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! 

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल, कर्मफल दाता शनि के नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं जिससे 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ रहा है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों पर मंगल मेहरबान होने वाले हैं।

---विज्ञापन---

Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रहों में मंगल एक ऐसा ग्रह जो युद्ध, सेना, रक्त, ऊर्जा, साहस, पराक्रम आदि के कारक हैं। एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश या फिर दूसरे नक्षत्र में गोचर करने से 12 राशियों पर अलग-अलग तरह का प्रभाव डालते हैं। एक निश्चित समय के लिए ग्रहों के सेनापति विराजमान रहते हैं। 12 अप्रैल 2025 को मंगल, शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर मंगल द्वारा पुष्य नक्षत्र में प्रवेश किया जाएगा, जिसके साथ ही मंगल-पुष्य योग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं किन 3 राशियों पर मंगल की कृपा होने वाली है?

कर्क राशि

मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए फलदायी रहेगा। मंगल-पुष्य योग से खूब तरक्की मिल सकती है। नौकरी में आय वृद्धि के योग बन सकते हैं। प्रमोशन का खास योग बन सकता है। आर्थिक स्थित में सुधार होगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। बीमारियों से दूर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। स्टॉक मार्केट में निवेश कर सकते हैं। किस्मत चमक सकती है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि 

कन्या राशि के लोगों के लिए मंगल-पुष्य योग लाभकारी रहेगा। नौकरी से जुड़े नए अवसर मिलेंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। ऑनलाइन काम करने का सोच सकते हैं। कड़ी मेहनत से कामकाज में सफलता मिल सकती है। सेहत खास ध्यान रखें। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- मंगल की उल्टी चाल 3 राशियों की चमकाएगी किस्मत! कर्क से मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश

---विज्ञापन---

मीन राशि

मेहनत और लग्न के साथ किए गए कार्यों में सफलता हासिल कर सकेंगे। बड़े-बूढ़ों की आप पर खास कृपा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में खूब तरक्की मिल सकती है। कामयाबी के लिए नए अवसर मिलेंगे जो आपके लिए फलदायी रहेंगे। लोगों के बीच एक खास पहचान बनाएंगे। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सुख-सुविधा का आनंद उठा सकेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता ह

---विज्ञापन---
First published on: Jan 16, 2025 02:33 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola