इस समय वैशाख माह चल रहा है जिसके समाप्त होते ही ज्येष्ठ माह का आरंभ होगा। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ज्येष्ठ माह (तीसरे महीने) की शुरुआत होती है। इस साल ज्येष्ठ माह का आरंभ 13 मई 2025, वार मंगलवार से हो रहा है, जिसका समापन 11 जून 2025, दिन बुधवार को होगा। ज्येष्ठ माह में जगत के पाहनहार भगवान विष्णु, हनुमान जी और शनि देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। पूजा के साथ-साथ दान करना भी इस माह में उत्तम रहता है।
हालांकि इस साल ज्येष्ठ माह से एक दिन पहले 12 मई 2025 को ग्रहों के सेनापति “मंगल” की चाल बदलेगी। सोमवार को सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मंगल देव अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां पर वह करीब एक महीने तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को भाई, साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि, सेना और शक्ति आदि का दाता माना गया है। जबकि अश्लेषा नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में नौवां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी बुध देव हैं। चलिए जानते हैं ज्येष्ठ माह के शुरू होने से पहले मंगल की बदली चाल से किन-किन राशिवालों को लाभ होने की संभावना अधिक है।
मेष राशि
ग्रहों के सेनापति “मंगल” मेष राशि के स्वामी हैं। इसलिए मंगल के अधिकतर गोचर का शुभ प्रभाव मेष राशिवालों के जीवन पर पड़ता है। युवा वर्ग भाई-बहन के सहयोग से किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। व्यापारियों को नई डील मिल सकती है, जिससे व्यापार एक बार फिर पटरी पर आ सकता है। पिछले साल जो लोग शादी के बंधन में बंधे हैं, उन्हें जीवनसाथी के साथ वक्त बिताकर अच्छा महसूस होगा।
- उपाय- मंगलवार का व्रत रखें और हनुमान जी की नियमित पूजा करें।
- सावधानी- पैसों का लेने-देन करते समय सतर्क रहें।
ये भी पढ़ें- Video: बुध गोचर से चमकेगी इस राशि के लोगों की किस्मत, रिश्तों में बढ़ेंगी नजदीकियां
धनु राशि
मंगल के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करने से धनु राशिवालों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। ऑफिस में अधिकतर लोग आपकी वाणी से प्रभावित होंगे। इसके अलावा आकस्मिक धन लाभ होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। युवाओं को करियर में अच्छा स्थान प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा और मानसिक शांति का अहसास होगा।
- उपाय- नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- सावधानी- किसी को धोखा न दें और सभी से अच्छे से बात करें।
कन्या राशि
मंगल गोचर के शुभ प्रभाव के कारण कन्या राशिवालों के परिवार में खुशियां आएंगी। उम्मीद है कि आपके घर में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बोनस मिलने की संभावना बन रही है। सेहत के लिहाज से आने वाले कुछ दिन आपके हित में रहेंगे। दोस्तों के साथ शहर से बाहर किसी खास जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
- उपाय- धर्म विशेषज्ञ की सलाह पर मूंगा रत्न धारण करें।
- सावधानी- किसी भी बड़ी जगह जल्दबाजी में निवेश न करें।
ये भी पढ़ें- Video: कला-संगीत से लेकर लेखन से जुड़े इस राशि के लोगों को जल्द मिलेगी सफलता, ग्रह होंगे मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines