Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का गोचर कई राशियों के जीवन पर प्रभाव डालेगा. मंगल ग्रह को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक माना जाता है. 27 अक्टूबर को मंगल ग्रह का गोचर स्वराशि वृश्चिक में होने वाला है. मंगल के वृश्चिक राशि में गोचर करने से कई राशियों का अच्छा समय शुरू होगा. इन लोगों को करियर और कारोबार में लाभ मिलेगा और खूब धनलाभ होगा. चलिए आपको मंगल गोचर से किन राशियों को लाभ होगा इसके बारे में बताते हैं.
तुला राशि
मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश करना तुला वालों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा. तुला वालों के जीवन में सफलता के योग बनेंगे. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और करियर के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है और व्यापार कर रहे जातकों को अपार लाभ मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
वृश्चिक राशि
मंगल का गोचर वृश्चिक राशि में ही हो रहा है. मंगल आपकी लग्न भाव में संचरण करेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. विवाह के लिए रिश्ता देख रहे हैं तो आपको योग्य रिश्ता मिल सकता है. नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं.
मीन राशि
मीन राशि के लिए मंगल ग्रह का गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि का कारण बन सकता है. वाहन और प्रोपर्टी का सुख प्राप्त होगा और व्यापार में लाभ होगा. जीवन में चला आ रहा कोई लंबा विवाद समाप्त हो सकता है इससे आपको अच्छा लगेगा. व्यापार में नई डील होने से आपको तगड़ा लाभ हो सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines