---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Gochar: चंद्रमा के घर में ग्रह सेनापति, 3 राशियों का होगा महाकल्याण; संवरेगी बिगड़ी तकदीर!

Mangal Gochar: रविवार 20 अक्टूबर, 2024 को ग्रहों के सेनापति मंगलदेव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसका सबसे अधिक सकारात्मक असर 3 राशियों पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Mangal Gochar: मंगल ग्रह वैदिक ज्योतिष के एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रह हैं, जो सभी राशियों के जातकों के व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों को गहराई से प्रभावित करते हैं। जहां तक उनके फल देने की शक्ति की बात है, तो वे जमीन, मकान, वाहन, शारीरिक बल, ऊर्जा, साहस आदि जीवन के व्यावहारिक पहलुओं से जुड़ा फल देते हैं। मेष और वृश्चिक राशि पर उनका स्वामित्व है। मंगल जब मेहरबान होते हैं, तो सेना, पुलिस, खेल, इंजीनियरिंग और राजनीति जैसे क्षेत्रों में जबरदस्त सफलता दिलाते हैं।

रविवार 20 अक्टूबर, 2024 को ग्रहों के सेनापति मंगलदेव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि का स्वामित्व ग्रहों की रानी चंद्रमा के पास है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति का ग्रहों की रानी के घर में जाना एक रणनीतिक पहल और मंत्रणा का संकेत देता है। सामान्य तौर पर कर्क राशि में मंगल गोचर जातक में आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देता है, लेकिन साथ भावुक और रोमांटिक भी बनाता है। आइए जानते है, कर्क राशि में मंगल गोचर के सकारात्मक असर से किन 3 राशियों के जातकों का महाकल्याण होने वाला है?

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: पिछले जन्म में कौन थी द्रौपदी, क्यों मिले उसे 5 पति? जानें पांचाली से जुड़े रहस्य

कर्क राशि में मंगल गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के जीवन पर कर्क राशि में मंगल गोचर का बेहद अनुकूल असर होने के योग हैं। आप विशेष रूप से ऊर्जावान और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक दृढ़ संकल्पित होंगे। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। हर काम से इनकम में जबरदस्त वृद्धि होने की संभावना है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम बनेंगे। जमीन या मकान लेने का योग बन रहा है। स्टूडेंट के करियर पर पॉजिटिव असर होगा। छात्रों को एग्जाम में सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। सिंगल जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से लाभान्वित होंगे। आप अपने नेतृत्व गुणों को प्रदर्शित करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप दूसरों को प्रेरित करने में सक्षम होंगे। करियर में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। स्पोर्ट्स, सेना, पुलिस और प्रोटेक्शन के काम से जुड़े जातक आप अपनी टीम को सफलता की ओर ले जा सकेंगे। गाड़ी-वाहन-जमीन-मकान जैसे चल-अचल संपत्ति से लाभ हो सकते हैं। उद्योग-धंधे में वृद्धि होगी। भारी धन लाभ के संकेत हैं। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। आपके प्रेम जीवन में रोमांच आएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक कर्क राशि में मंगल गोचर से खुद को उत्साह और ऊर्जा से भरपूर पाएंगे। आप नए अनुभवों की तलाश करेंगे और यात्रा करने के लिए प्रेरित होंगे। शिक्षा और ज्ञान प्राप्त करने में आपकी रुचि बढ़ सकती है। मंगल गोचर धनु राशि वालों को मानसिक रूप से मजबूत बना सकता है। वे चुनौतियों का सामना करने में अधिक सक्षम होंगे और निराशा को आसानी से दूर कर पाएंगे। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। कारोबारी यात्राएं सफल रहेंगी। नए अवसर मिलने से धन की बारिश हो सकती है। बड़े भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 17, 2024 08:53 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola