---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Gochar: इन 3 राशियों पर मेहरबान हुए मेष राशि के स्वामी, कारोबार के साथ बढ़ेगा धन!

Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल देव साल 2024 में 20 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव हर एक व्यक्ति की जिंदगी पर पड़ेगा। वैसे तो मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए अशुभ रहेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए मंगल का राशि परिवर्तन अनंत खुशियां लेकर आएगा।

---विज्ञापन---

Mangal Gochar 2024: नौ ग्रहों में मंगल देव का विशेष स्थान है, जिसे ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल देव को मेष राशि का स्वामी भी माना जाता है। जो पराक्रम, शक्ति और ऊर्जा के कारक ग्रह भी हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगल देव की विशेष कृपा से व्यक्ति का जीवन सुखमय रहता है। वहीं मंगल के क्रोध के कारण विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मंगल के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव भी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है, जिसके कारण उनके जीवन में बदलाव आता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर 2024 को मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। रविवार को दोपहर 02:46 मिनट पर मंगल देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। हालांकि इससे पहले 6 सितंबर 2024 को नक्षत्र परिवर्तन भी होगा। 6 सितंबर को मंगल देव आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मंगल गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव प्रत्येक राशि के जातकों के करियर, कारोबार और सेहत पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए मंगल का गोचर शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सावधान! Pitru Paksha में इन 7 चीजों का दान करना पड़ सकता है भारी, जानें श्राद्ध के नियम

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होने के साथ-साथ धन कमाने के नए रास्ते मिलेंगे। करियर के लिहाज से भी ये समय वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। लव लाइफ से जुड़ा कोई शुभ समाचार पार्टनर से मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए अगले हफ्ते तक विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अटके हुए कार्य आने वाले दिनों में पूर्ण हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन अनंत खुशियां लेकर आएगा। धन में वृद्धि होगी। पिछले कुछ समय से जिस डील के फाइनल होने के चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ रही थी, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। दुकानदारों की आने वाले दिनों में अच्छी कमाई होगी, जिससे आसानी से आप कर्ज के पैसे वापस कर पाएंगे। तुला राशि के लोगों का यदि परिवार के किसी सदस्य से विवाद चल रहा है, तो जल्द ही लड़ाई का अंत हो सकता है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दुकानदारों को आकस्मिक धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों का पार्टनर संग रिश्ता गहरा होगा। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कारोबार में मुनाफा कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। बच्चों की बुद्धि का विकास होगा। इसके अलावा परीक्षा में अच्छे अंक हासिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2024: 2 या 3 अक्टूबर, कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और पूजन विधि

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 03, 2024 10:04 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola