Mangal Gochar 2024 In Kumbh Rashi : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। ऐसे में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह शनि देव की राशि कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बता दें कि कुंभ राशि में पहले से ही शनि देव विराजमान है। अब मंगल और शनि देव कुंभ राशि में युति भी बनाएंगे। मंगल ग्रह के गोचर से सभी 12 राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वैदिक शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह के कुंभ राशि में गोचर करने से कुछ राशियों को अचानक धन का लाभ हो सकता है। आइए इस खबर में जानते हैं मंगल के गोचर से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले जातकों के लिए मंगल ग्रह का गोचर बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगा। बता दें कि मंगल ग्रह मेष राशि वाले जातकों को धन लाभ और आय के स्थान पर संचरण करने वाले है। जिसके कारण जातक की आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मंगल ग्रह के गोचर से जातक की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। साथ ही करियर में भी सफलता देखने को मिलेंगे।
वृषभ राशि
कुंभ राशि में मंगल के प्रवेश करने से वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित होगा। मंगल ग्रह गोचर के दौरान वृषभ राशि के कर्म भाव में संचरण करेंगे। जिससे जातक के कारोबार में अचानक सफलता मिल सकती है। कारोबारियों के लिए मंगल का गोचर बहुत ज्यादा शुभ रहने वाला है। जातक को मनचाही तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का गोचर बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। बता दें कि कुंभ राशि में मंगल ग्रह लग्न भाव में संचरण करेंगे। जिससे जातक के अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही जातक के व्यक्तित्व में निखार आएगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें धन कमाने के अच्छे खासे मौके मिलेंगे। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
यह भी पढ़ें- आज है सकट चौथ का व्रत, जानें पूजा विधि, मंत्र और चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
14 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines