Mangal Gochar 2024: साल 2024 में मंगल ग्रह 7 बार राशि परिवर्तन कर भिन्न-भिन्न राशियों में गोचर करेंगे। पहली जून की शाम को मंगल स्वराशि (अपनी राशि) मेष में प्रवेश कर चुके हैं। इस साल उनका यह चौथा राशि परिवर्तन है। मेष उनकी अपनी राशि है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब ग्रह स्वराशि में होते हैं, तो बली यानी मजबूत हो जाते हैं। इससे वे जिन फलों (कारकत्व) के स्वामी है, उनका फल सही तरह से देने में सक्षम होते हैं। बता दें, ग्रहों के सेनापति मंगल अचल संपत्ति, जमीन-जायदाद, साहस, वीरता, आत्मविश्वास, सेना, युद्ध, पुलिस, बिजली, पराक्रम, भाई, प्रशासनिक नेतृत्व आदि कारकों के स्वामी ग्रह हैं। मंगल ग्रह जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो इन सभी पहलुओं पर पड़ता है। मेष में मंगल गोचर का यूं तो सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 5 राशियां इससे सबसे अधिक लाभान्वित होंगी।
मेष में मंगल गोचर का राशियों पर असर
वृषभ राशि:
मेष में मंगल गोचर का वृषभ राशि के जातकों पर बहुत अनुकूल असर होने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। उचित कर्म करने का संकल्प मजबूत होगा, जो हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाली सिद्ध हो सकती है। व्यापार में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अप्रत्याशित लाभ होगा। जमीन-जायदाद के विवाद समाप्त होने के योग हैं।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के जीवन पर मेष में मंगल गोचर का असर काफी सकारात्मक हो सकता है। पर्सनालिटी में निखार आएगा, साथ ही क्रिएटिविटी यानी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। साझेदारी के व्यापार से जुड़े जातकों की आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को योग्यता सिद्ध करने के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी।
कन्या राशि:
मंगल ग्रह के मेष में गोचर का कन्या राशि के जातकों पर बहुत शुभ असर होने के योग बन रहे हैं। विचारों में स्थिरता आएगी, दुविधाएं समाप्त होने से काम में प्रगति होगी। अर्थोपार्जन के उपाय सफल होंगे। धन की आमद बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। फैमिली लाइफ बहुत खुशनुमा रहेगी। व्यापार में उन्नति होगी, लाभ का मार्जिन बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल देव काफी मंगलमय हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग हैं। सेना की नौकरी की तैयारी में जुटे जातक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। स्टूडेंट्स जातकों को उनके अच्छे काम से पहचान मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। कारोबार में विस्तार होने से मुनाफा बढ़ने के योग हैं।
मीन राशि:
मेष में मंगल गोचर मीन राशि के जातकों के लिए भाग्योदय का समय सिद्ध हो सकता है। रियल स्टेट के काम से जुड़े जातकों को विशेष लाभ होने के योग हैं। जमीन और मकान के मसले हल होने की संभावना है। आमदनी के नए उपायों से धन की आमद में इजाफा होगा। भाई के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी, जीवन में स्थिरता आएगी।
ये भी पढ़ें: पितृ दोष दूर करते हैं शिव पुराण के 5 उपाय, हल होंगी जीवन की सभी अड़चनें
ये भी पढ़ें: देश का सबसे प्राचीन शनि मंदिर, जहां शनिदेव से गले मिलते हैं भक्त, हनुमान जी से है गहरा संबंध
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
16 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines