Mangal Gochar 2024: गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले और हरतालिका तीज के दिन मंगल ग्रह ने अपनी चाल बदल ली है। वैदिक ज्योतिष के बेहद प्रभावशाली और महत्वपूर्ण ग्रह मंगल के न केवल राशि परिवर्तन बल्कि उनके नक्षत्र गोचर में बदलाव का भी देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और सभी राशियों पर व्यापक असर होता है। ग्रहों के सेनापति मंगलदेव शुक्रवार 6 सितंबर, 2024 को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर मंगल ग्रह मृगशिरा से निकलकर आर्द्रा नक्षत्र में प्रविष्ट हुए हैं। यूं तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों लिए ये बेहद लकी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?
मंगल का आर्द्रा में गोचर का राशियों पर असर
मेष राशि
आप अधिक आत्मविश्वासी और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के काम की ऑफिस में प्रशंसा होगी मिलेगी। प्रमोशन होने के योग बन सकते हैं। कारोबार के विस्तार से नए कस्टमर मिलेंगे, लाभ में वृद्धि होगी। लव लाइफ में मजबूती आएगी। विवाह के योग बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।
आपके दृढ़ संकल्प से आपकी आय में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति संपत्ति से लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी इनकम बढ़ने के प्रबल योग हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपके लव लाइफ में स्थिरता आएगी।
मकर राशि
आपके स्वभाव और मानसिक स्थिति पर मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का काफी सकारात्मक असर होने के योग हैं। आपमें धैर्य और अनुशासन बढ़ेगा। आप कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। आमदनी में में वृद्धि होगी। नौकरी में ऑफिस में स्थिरता आएगी। कारोबार में विस्तार हो सकता है। स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन के लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लव रिलेशनशिप में विवाह के योग बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: चौथ का चांद देखना है मना, गलती से दिख जाए तो करें ये 9 उपाय
ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 hr agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines