---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

मंगल चमकाएंगे 5 राशियों की किस्मत, वृषभ में होगा गोचर, होगी हर क्षेत्र में तरक्की

Mangal Gochar 2024: Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे प्रमुख ग्रह मंगल 12 जुलाई, 2024 से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। उनके राशि परिवर्तन से 5 राशियों पर काफी पॉजिटिव असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं?

---विज्ञापन---

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति माने गए मंगल ग्रह जुलाई में अपना राशि परिवर्तन करेंगे और वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। उनके इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियां से इससे विशेष रूप से लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आने की संभावनाएं हैं?

वृषभ में मंगल गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि में मंगल गोचर फलदायी साबित हो सकता है। आपके जीवन से बाधाएं समाप्त होंगी। धन का प्रवाह तेज होगा। फिजूलखर्ची में कमी आएगी और आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी। ऑफिस में नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें कम होंगी। कलीग और बॉस का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। व्यापारियों के काम-धंधे में प्रगति होगी, लाभ का मार्जिन बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के जीवन पर वृषभ राशि में मंगल गोचर से काफी अनुकूल असर हो सकते हैं। मानसिक चिताएं कम होंगी। इससे आप सकारात्मक निर्णय ले पाएंगे। स्टूडेंट्स जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, आपके काम की सराहना होगी। आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के योग हैं। रुके हुए काम में प्रगति होगी। कर्ज का बोझ सिर से उतर सकता है। वैवाहिक जीवन में विवाद समाप्त होने के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक मंगल की स्वराशि है। वृषभ राशि में मंगल गोचर से इस राशि के जातकों के जीवन में शुभता बढ़ेगी। आपमें साहस जागृत होगा। आप मुश्किलों का सामना करने में सक्षम होंगे। धन कमाने के नए उपायों से लाभ होने की संभावना है। प्रोफेशनल लाइफ में स्थिरता आएगी। नौकरीपेशा जातकों के काम से अधिकारी प्रसन्न होंगे। सैलरी में इजाफा हो सकता है। कार और अन्य गाड़ियों के सेल-परचेज से जुड़े जातक लाभान्वित होंगे।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि में मंगल गोचर से भाग्योदय हो सकता है। पैतृक संपत्ति के विवाद समाप्त हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के झंझटों से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं, जो इनकम बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इससे रहन-सहन का स्तर ऊंचा होगा। अपना वाहन लेने का सपना पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों के लिए यह समय नए विजन पर काम करने के लिए बढ़िया है। सीनियर और टीचर का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि

वृषभ राशि में मंगल गोचर से मीन राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। धार्मिक अभिरूचि विकसित होगी। दान-पुण्य करने से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कारोबार से जुड़े जातक सरकारी टेंडर पाने में सफल हो सकते हैं। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े जातकों को मुनाफा होगा। बेरोजगार जातकों के लिए नौकरी के नए अवसर सामने आएंगे। बड़े भाई के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सावन में इस शिवलिंग की पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं, जानें कितने तरह के होते हैं शिवलिंग

ये भी पढ़ें: क्या आपकी भी हथेली पर हैं ये रेखाएं, तो सच हो सकता है सरकारी नौकरी पाने का सपना

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 03, 2024 02:01 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola