4 दिन बाद 3 राशियों की कुंडली में होगा बड़ा उलटफेर, मंगल कृपा से होगी शोहरत और पैसे की बारिश

Mangal Gochar 2024: मंगल ग्रह वैदिक ज्योतिष के बड़े और शक्तिशाली ग्रहों में से एक हैं, जिनके राशि परिवर्तन से जीवन पर व्यापक असर पड़ता है। 12 जुलाई, 2024 से मंगल ग्रह के वृषभ राशि में प्रविष्ट होने से 3 राशियों के जातकों की किस्मत का सितार बुलंद हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

mangal-gochar-2024

Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह ऊर्जा, शारीरिक बल, पौरुष, जमीन, भवन, वाहन, साहस, पराक्रम, सेना, पुलिस, नेतृत्व, रणनीति आदि के कारक ग्रह हैं। उनके राशि परिर्वतन से जीवन के इन सभी पहलुओं पर गहरा असर पड़ता है। 12 जुलाई, 2024 की शाम 8 बजकर 42 मिनट पर मंगल ग्रह अपनी स्वराशि मेष से निकल कर वृषभ राशि में प्रविष्ट होंगे। उनके इस राशि परिवर्तन का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन में जबरदस्त सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि में मंगल गोचर का सकारात्मक असर

मेष राशि

वृषभ राशि में मंगल गोचर से मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आलस से मुक्ति मिलेगी। कर्म के प्रति आपकी गतिशीलता बढ़ेगी। इससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आय अर्जित करने के आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातक मनोयोग से काम करेंगे, जिसकी सभी तारीफ करेंगे। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। स्टूडेंट्स जातक पढ़ाई के लिए किसी बड़े शहर के अच्छे संस्थान में एडमिशन लेंगे। परिवार में सुख और समृद्धि कायम रहेगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि में मंगल गोचर लाभकारी साबित होने के योग दर्शा रहा है। किस्मत आपका साथ देगी। आकस्मिक धन की प्राप्ति के योग हैं। शेयर मार्केट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपके बचत करने के प्रयास भी सफल होंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। परिवहन व्यवसाय से जुड़े जातक काफी फायदे में रहेंगे। स्टूडेंट्स किसी कॉम्पीटिशन में जीतकर शोहरत पाएंगे। सोशल मीडिया पर आपकी फैन फॉलोविंग में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातक किसी अच्छे डिपार्टमेंट में प्रमोशन पा सकते हैं। जीवन में स्थिरता आएगी।

सिंह राशि

मंगल ग्रह के वृषभ राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। आपके विचारों में सकारात्मकता का उदय होगा, नई ऊर्जा और अंतर्दृष्टि विकसित होगी। आप आय के नए स्रोत विकसित करने के लिए कटिबद्ध होंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। धन की आमद बढ़ने से मानसिक अशांति समाप्त होगी। जमीन और मकान की खरीद-फरोख्त के बिजनेस से जुड़े जातक विशेष फायदे में रहेंगे। थोक व्यापारियों का मुनाफा बढ़ने के आसार है। स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ