Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के प्रमुख ग्रहों में से एक मंगल ग्रह शुक्रवार 12 जुलाई, 2024 की शाम 7 बजकर 12 मिनट पर स्वराशि (अपनी राशि) से बाहर निकल जाएंगे और शुक्र ग्रह की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को मंगल का मित्र बताया गया है। इसलिए मंगलदेव का वृषभ राशि में गोचर अधिकांश राशियों के लिए बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, वृषभ राशि में मंगल गोचर से करियर, व्यापार और लव लाइफ पर क्या असर पड़ने की संभावनाएं बन रही हैं?
वृषभ राशि में मंगल गोचर का जीवन पर असर
करियर पर असर
मंगल ग्रह साहस, वीरता, आत्मविश्वास, सेना, पुलिस, सत्ता में उच्च पद, राजकाज आदि के कारक ग्रह हैं। इन सेक्टर से जुड़े जातकों में जीवन में सकरात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं। इन क्षेत्रों में नौकरी और रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। बेरोजगार युवाओं के लिए आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में जॉब पाने का मौका मिल सकता है। कम पढ़े-लिखे लोगों को सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर का काम मिलने की प्रबल संभावना है। स्टूडेंट्स जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होने से करियर में प्रगति होगी। नौकरीपेशा जातक अपने काम पर फोकस रहेंगे। उनके प्रस्तावों को अधिकारियों की प्रशंसा प्राप्त होगी।
व्यापार पर असर
ग्रहों के सेनापति मंगल भूमि, वाहन, अचल संपत्ति आदि के स्वामी ग्रह हैं। जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत हैं, वे जातक इन सेक्टर से जुड़े व्यापार से विशेष लाभान्वित हो सकते हैं। रियल एस्टेट के काम में तेजी आएगी। इस व्यापार में लाभ के मार्जिन में उछाल आने के योग हैं। वाहन उद्योग और व्यापार से जुड़े जातकों के काम का विस्तार हो सकता है। व्हीकल के नए शोरूम खुल सकते हैं। नई गाड़ियां लॉन्च हो सकती है। ट्रांसपोर्ट सेवा देने वाली कंपनियां फायदे में रहेंगी, नए व्हीकल खरीद सकते हैं।
लव लाइफ पर असर
शुक्र ग्रह सौंदर्य, भौतिक सुख, भोग विलास और प्रेम के कारक ग्रह हैं। उनकी राशि में मंगल गोचर से जीवन के इन पहलुओं पर विशेष असर होने के योग बन रहे हैं। रिश्तों में एक नया आत्मविश्वास पैदा होगा। दिल की बातें खुलकर कहने का साहस पैदा होगा, जो रिश्ते में पारदर्शिता लाएगा। लव बर्ड्स रिलेशनशिप से एक कदम आगे बढ़ते हुए विवाह की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोग अपने क्रश के सामने प्रपोज करने का साहस जुटा पाएंगे, इससे उनकी बात बन सकती है। मैरिड लाइफ में रोमांस और रोमांच बढ़ने के योग हैं।
ये भी पढ़ें: 72 साल बाद सावन पर बना विलक्षण महासंयोग, शिव कृपा से पूरी होगी भक्त की हर मनोकामना
ये भी पढ़ें: क्या आपकी भी हथेली पर हैं ये रेखाएं, तो सच हो सकता है सरकारी नौकरी पाने का सपना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines