Mangal Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में 26 अगस्त को मंगल देव ने मिथुन राशि में गोचर किया था। जहां पर 20 अक्टूबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। 20 अक्टूबर 2024 को मंगल देव मिथुन राशि में से निकलकर कर्क राशि में एक बार फिर गोचर यानी प्रवेश करेंगे। 26 अगस्त 2024 को मंगल के गोचर से मिथुन राशि में शुभ मंगल योग का निर्माण हुआ था, जो 20 अक्टूबर 2024 को भंग हो जाएगा।
शुभ मंगल योग के खत्म होते ही कुछ राशियों के जीवन में एक बार फिर परेशानियों का आगमन हो जाएगा। चलिए जानते हैं उन्हीं तीन राशियों के बारे में, जिनका गोल्डन टाइम मंगल गोचर के साथ ही खत्म हो जाएगा।
मिथुन राशि
मंगल के गोचर से मिथुन राशि के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। नौकरी के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसका नकारात्मक प्रभाव सेहत पर भी पड़ेगा। व्यापारियों की बात करें, तो उनकी आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि पार्टनर से मिलने जा रहे हैं, तो अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। नहीं तो आपका ब्रेकअप हो सकता है।
ये भी पढ़ें- 9 दिन बाद सूर्य-शुक्र की युति से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, हर काम में मिलेगा तीन गुणा लाभ!
कर्क राशि
साहस के कारक ग्रह मंगल का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए कोई अशुभ समाचार लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों का उनकी ही कुछ गलतियों के कारण प्रमोशन रुक सकता है। इसके अलावा पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें कारोबार में बड़ा घाटा हो सकता है। बिजनेस में हो रहे लगातार नुकसान के कारण कारोबारियों की बिजनेस पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है।
सिंह राशि
20 अक्टूबर 2024 के बाद सिंह राशि के लोगों की सेहत में गिरावट आ सकती है। ऐसे में अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। छात्रों को अपने प्रतिस्पर्धियों से हार का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके अलावा घरवालों के बीच लड़ाई हो सकती है, जिससे परिवार में आने वाले कुछ दिनों तक तनाव का माहौल बना रहेगा।
ये भी पढ़ें- Gochar 2024: वेशी योग से इन 3 राशियों के धन-सौभाग्य में होगी वृद्धि, स्वास्थ्य में भी होगा सुधार!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
49 mins agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines