---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Gochar: दिवाली से पहले अमीर बन सकती हैं ये 5 राशियां, चंद्रमा की राशि में मंगल गोचर से होंगे मालामाल!

Mangal Gochar: इस साल दिवाली से पहले 20 अक्टूबर, 2024 को मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा और मंगल मित्र हैं, इसलिए 5 राशियों के लिए यह गोचर शुभ फलदायी होगा। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Mangal Gochar: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह की गतिविधियों पर ज्योतिषियों और पंडितों की बड़ी गहरी नजर रहती है। इसकी खास वजह यह है कि मंगल ग्रह सीधे तौर पर जीवन को गहराई से प्रभावित करते हैं। वैदिक ज्योतिष में मंगलदेव को शारीरिक ताकत, स्वास्थ्य, आत्मबल, साहस, ऊर्जा, जमीन, मकान, वाहन यानी गाड़ी, दुर्घटना, लड़ाई, अलगाव, क्रोध, रक्त, लाल रंग आदि स्वामी ग्रह बताया गया है। जब मंगल ग्रह राशि या नक्षत्र बदलकर अपनी चाल बदलते हैं, तो जीवन के इन सभी पहलुओं पर गहरा असर होता है।

रविवार 20 अक्तूबर, 2024 को मंगल ग्रह 2 बजकर 46 मिनट पर राशि परिवर्तन कर अपनी चाल बदलने वाले हैं। मंगलदेव इस तारीख को मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल और चंद्रमा एक-दूसरे के मित्रवत हैं, इसलिए कर्क राशि में मंगल गोचर का अधिकांश राशियों पर सकारात्मक असर होने के योग हैं, लेकिन राशियों के जातक इससे मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

कर्क राशि में मंगल गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

चंद्रमा की राशि कर्क में मंगल गोचर से मेष राशि के जातकों के लिए इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स सामने आएंगे। नए कामों और उद्योगों में निवेश करने के लिए यह अनुकूल समय है, निवेश से लाभ होगा। आप जिस फील्ड में काम करते हैं, वहां पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। व्यापार में विस्तार होगा, नए कस्टमर मिलेंगे, लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी, रिश्ते मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें: Hindu Mythology: समुद्र का पानी होता मीठा, माता पार्वती के इस श्राप के कारण हो गया खारा, जानें रोचक कहानी

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर बेहद अनुकूल परिणाम लेकर आने वाले हैं। व्यापार में वृद्धि होगी, आमदनी बढ़ेगी। पार्टनरशिप में लाभ होगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे, करियर में उन्नति होगी। उद्योग-धंधे में उत्पादन में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स को करियर में टीचर का मार्गदर्शन मिलेगा, ज्ञान में वृद्धि होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यक्तिगत जीवन के लिए यह अनुकूल समय है। विवाह के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए कर्क राशि में मंगल गोचर बेहद सकारात्मक साबित हो सकते हैं। उद्योग-धंधे में प्रोडक्ट की गुणवत्ता में सुधार होगा। ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होगी। ब्रांड की पहचान बढ़ेगी। मानसिक तनाव कम होगा। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आप लव मैरिज कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पुरानी बीमारियां दूर होने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

कर्क राशि में मंगल गोचर के असर से सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों का टीम वर्क अच्छा रहेगा। वर्क प्लेस पर कलीग का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पुरानी देनदारियां वसूल होंगी, धन लाभ के योग हैं। दूसरे शहरों में नए स्टोर खोलने के लिए अनुकूल समय है। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों में कर्क राशि में मंगल गोचर के असर से साहस और ऊर्जा का संचार होगा। यह समय आपके भाग्योदय का हो सकता है। लॉटरी या अन्य स्रोत से अचानक धन लाभ होने से आपकी आमदनी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होगी। आप मालामाल हो जाएंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में नए उत्पाद लॉन्च करने के लिए अनुकूल समय है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 04, 2024 09:27 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola