Mangal Gochar 2024: मंगल देव को नवग्रहों का सेनापति माना जाता है, जो ऊर्जा, पराक्रम, शौर्य और शक्ति के कारक ग्रह हैं। जब भी मंगल का राशि या नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका शुभ और अशुभ प्रभाव हर एक राशि के जातक की जिंदगी पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर 2024 को दोपहर बाद 02 बजकर 46 मिनट पर मंगल का चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर होगा। 20 अक्टूबर के बाद 7 दिसंबर, दिन शनिवार को प्रात: काल 05 बजकर 01 मिनट पर मंगल उल्टी चाल यानी वक्री करेंगे। साल खत्म होने से पहले मंगल के दो बार चाल बदलने से हर एक राशि के ऊपर प्रभाव पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके ऊपर ग्रहों के सेनापति आज से आने वाले 65 दिन तक मेहरबान रहेंगे।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर और मंगल की वक्री दोनों लाभकारी रहेगी। हर काम में युवा वर्ग को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे जल्द ही वो करियर में बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए काम 2024 खत्म होने से पहले दुकानदारों और बिजनेसमैन के पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल आने वाले 65 दिन तक सही रहेगा। यदि जीवनसाथी संग मनमुटाव चल रहा है, तो वो भी समय के साथ दूर हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- Hindu Temple: उत्तर प्रदेश के इस मंदिर में होती है भेड़ियों की पूजा, दर्शन मात्र से पूरी होती हैं इच्छाएं!
सिंह राशि
मंगल का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के युवा वर्ग को कई अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों की मेहरन रंग लाएगी। बॉस उनके काम की तारीफ सहकर्मियों के सामने कर सकते हैं। इसी के साथ लव लाइफ में चल रहे तनाव से भी छुटकारा मिलेगा। बिजनेसमैन बिजनेस में आ रही बड़ी से बड़ी मुश्किल को आसानी से हल कर लेंगे। नई नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को जल्द सफलता मिलेगी।
मीन राशि
मेष और सिंह राशि के जातकों के अलावा मंगल का गोचर मीन राशि के लोगों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन में खुशियां आने वाले 65 दिन तक बनी रहेंगी। वेतन वृद्धि का शुभ समाचार नौकरीपेशा जातकों को जल्द ही मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत नौकरीपेशा लोगों के अलावा दुकानदारों के लिए भी खुलेंगे। बेरोजगार लोगों को पसंदीदा जॉब मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2024: 26 नवंबर तक इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! बुध चलेंगे वक्री चाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। ये जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
17 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines