Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल देव को भूमि साहस और आत्मविश्वास का कारक ग्रह माना गया है। बता दें कि मंगल ग्रह जब अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। शास्त्र के अनुसार, मंगल देव 15 मार्च को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। जिसके बाद कुछ राशियों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ राशियों को कारोबार में लाभ होगा। तो आज इस खबर में जानेंगे की मंगल देव के राशि परिवर्तन से किन किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन खास रहने वाला है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनको बहुत जल्द सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए मंगल का गोचर शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। ससुराल वालों से कुछ अच्छी खुशबरी मिल सकती है।
मिथुन राशि
मंगल का कुंभ राशि में गोचर बहुत अनुकूल सिद्ध होगा। जो लोग नया कारोबार करना चाहते हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही लाभदायक रहेगा। कारोबार में लाभ हो सकता है। करियर में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह गोचर अनुकूल रहेगा आय में वृद्धि हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए मंगल का गोचर शुभ फलदायी रहने वाला है। कारोबारियों के लिए यह गोचर अनुकूल रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आय में वृद्धि होने के चांस है। घरवालों की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए यह गोचर बहुत ही लाभदायक रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का कुंभ राशि में गोचर बहुत ही लाभदायक रहेगा। मंगल देव की कृपा से कर्क राशि वाले लोगों को मन में आत्मविश्वास बढ़ेगा। बता दें कर्क राशि के लोग गोचर के बाद कोई अच्छी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित होगा। क्योंकि मंगल देव मकर राशि के लोगों को आर्थिक मामले में अच्छा खास धन की प्राप्ति करा सकते हैं। साथ ही जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनको अच्छी खुशखबर मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में शनि, मंगल और शुक्र का होगा मिलन, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ
यह भी पढ़ें- गुरु बृहस्पति 12 साल बाद मई में करेंगे राशि परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में बढ़ेगी धन-दौलत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
7 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines