हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Zodiac Signs: दिवाली से पहले इन 3 राशियों की पैसों से भरेगी झोली! मंगल-चंद्र गोचर से बना नीचभंग राजयोग

Neechbhang Rajyog: खुशियों के प्रतीक दिवाली के त्योहार से पहले मंगल और चंद्र गोचर से नीचभंग राजयोग का निर्माण हुआ है, जिसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों के लिए नीचभंग राजयोग वरदान साबित हो सकता है। आइए जानते हैं वो लकी राशियां कौन-कौन सी हैं।

विज्ञापन
इन राशियों के लिए शुभ रहेगा नीचभंग राजयोग!

Neechbhang Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का खास महत्व है। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिससे शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। पंचांग के अनुसार, बीते दिनों ग्रहों के सेनापति मंगल ने चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर किया है। कर्क को मंगल की नीच राशि माना जाता है। इसी बीच चंद्रमा ने भी कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है, जिससे नीचभंग राजयोग बना है।

दिवाली से पहले मंगल और चंद्र गोचर से बनने वाले नीचभंग राजयोग का असर 12 राशियों पर होगा। जहां कुछ लोगों को इस राजयोग से अशुभ फल की प्राप्ति होगी, तो कुछ राशियों के जातकों के लिए ये लकी भी साबित होगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जीवन में दिवाली से पहले नीचभंग राजयोग के कारण खुशियों का वास हो सकता है।

नीचभंग राजयोग का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

विज्ञापन

मंगल-चंद्र गोचर से बना नीचभंग राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए लकी साबित होने वाला है। आकस्मिक धन लाभ होने से कारोबारियों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। नौकरीपेशा जातक अपने नाम पर वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। नया बिजनेस करने के लिए ये समय मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल है। राजनीति से जुड़े जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही अपार धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Video: 5 दिन में इस राशि के लोग होंगे मालामाल, मंगल की कृपा से मुनाफा होगा दोगुना!

विज्ञापन

सिंह राशि

नीचभंग राजयोग सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, जिससे सेहत में भी सुधार होने की संभावना है। अपने नाम पर कार खरीदने का सपना नौकरीपेशा जातकों का सच हो सकता है। दिवाली से पहले कारोबारियों को अपार धन की प्राप्ति होगी, जिसके बाद वो अपने नाम पर एक नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को भी नीचभंग राजयोग से शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों की करियर में आगे बढ़ने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी, जिससे जल्द जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में छात्रों को सफलता मिलेगी, जिसके बाद पिता जी से गिफ्ट भी मिल सकता है। कारोबारियों को धन लाभ होगा, जिससे वो आसानी से कर्ज के पैसे वापस कर पाएंगे। शादीशुदा जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। पार्टनर और दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्र गोचर से 5 राशियों की लव लाइफ में आएंगी खुशियां, मिलेगा सच्चा प्यार!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola