हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जनवरी 2024 तक अस्त रहेंगे मंगल देव, बदलेगी 5 राशियों की किस्मत! 7 राशि वाले रहें सतर्क

Mangal Ast 2023: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मंगल देव इस वक्त अस्त हैं और ये इस अवस्था में 11 जनवरी 2024 तक रहेंगे। आइए जानते हैं कि मंगल के दौरान किन राशियों को लाभ होगा और किन्हें सतर्क रहना होगा।

विज्ञापन
Mangal Ast 2023

Mangal Ast 2023: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना गया है। यह शुभ ग्रह भी समय-समय पर अन्य ग्रहों की तरह अपनी चाल में भी बदलाव करता है। मंगल ग्रह अपनी चाल में 3 तरह से बदलाव करता है- गोचर, उदय और अस्त। गोचर वह स्थिति है जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में सीधा प्रवेश करता है। इसके अलावा ग्रहों का उदय-अस्त होना भी राशियों पर खास प्रभाव भी डालता है। मंगल देव इस समय अस्त हैं और ये इस अवस्था में 11 जनवरी, 2024 तक रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि मंगल अस्त होकर भी किन राशियों के लिए लाभ के कारक बनेंगे। साथ ही मंगल का अस्त होना किन राशियों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है।

मेष राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मंगल देव 11 जनवरी 2024 तक अस्त अवस्था में रहेंगे, जो कि मेष राशि के लिए शुभ नहीं कहा जा रहा है। इस दौरान सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही इस अवधि में कार्यस्थल पर आंशिक रूप से विवादों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। भगवान विष्णु की उपासना लाभकारी रहेगी।

वृषभ राशि

मंगल अस्त की अवधि में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दूसरे स्रोतों से भी धन लाभ हो सकता है। इस दौरान सेहत भी अच्छी रहेगी। मेहनत और मंगल देव की कृपा से परिणामस्वरूप नौकरी या बिजनसे में अपना टारगेट पूरी कर पाएंगे। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ हद तक दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान गौरी-शंकर की पूजा करनी चाहिए।

विज्ञापन

मिथुन राशि

नौकरी में कार्यस्थल पर कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। मंगल अस्त की अवधि में आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहना होगा। आर्थिक रुकावटें आ सकती हैं। सेहत को लेकर कोई समस्या तो नहीं होगी, लेकिन मानसिक अशांति हो सकती है। इस दौरान हनुमान जी की उपासना लाभकारी साबित होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए भी मंगल का अस्त होना शुभ कहा जा सकता है। दरअसल इस दौरान सेहत अच्छी रहेगी। जमीन से जुड़े कार्यों में आर्थिक लाभ की संभावना है। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। नौकरी या बिजनेस में सफलता मिलेगी। कर्क राशि के जातक अगर इस अवधि में शिवजी की उपासना करेंगे तो विशेष लाभ प्राप्त होगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

मंगल देव अस्त होकर सिंह राशि वालों के लिए कुछ परेशानियों का कारण बनेंगे। ऐसे में इस दौरान अचानक खर्च बढ़ेगा। हालांकि नौकरी और बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। हनुमानजी की उपासना शुभफलदायी साबित होगी।

कन्या राशि

मंगल देव अस्त अवस्था के दौरान भी कन्या राशि वालों को लाभ कराएंगे। सेहत को लेकर यह समय अनुकूल साबित होगा। बिजनेस और जॉब में तरक्की के कई योग हैं। हालांकि इस मंगल अस्त की अवधि में दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बिठाना पड़ेगा। इस दौरान गणेश जी की उपासना शुभ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: साल 2024 में शनि देव 3 राशियों पर रहेंगे बेहद मेहरबान, धन-दौलत से भरी रहेगी तिजोरी!

तुला राशि

मंगल अस्त की अवधि में तुला राशि के जातकों को सोच-समझकर आर्थिक निवेश करना होगा। धन-खर्च में अचानक वृद्धि हो सकती है। सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं के सामना करना पड़ेगा। बिजनेस को लेकर की गई यात्रा लाभकारी साबित होगी। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी का आपस में विवाद हो सकता है। भगवान शिव की उपसना से लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मंगल अस्त अवस्था में भी वृश्चिक राशि वालों को कार्यों में सफलता के कारक बनेंगे। हालांकि सेहत से जुड़ी समस्या चिंता का कारण बन सकती है। नौकरीपेशा वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। इसके अलावा जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें भी इस दौरा विशेष आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा।

धनु राशि

मंगल अस्त की अवधि में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। नौकरी में पदोन्नति का योग बन सकता है। बिजनेस में आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से आंशिक मतभेद हो सकता है। हनुमान जी की उपासना से लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को मंगल अस्त की अवधि में किसी भी प्रकार के निवेश से बचना चाहिए। हलांकि स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। नौकरी या व्यापार मे नया कार्य शुरू करने से बचना होगा। इसके अलावा इस दौरान रिलेशनशिप को लेकर भी सावधान रहना होगा। इस अवधि में अगर शिवजी की उपासना करेंगे तो विशेष लाभ होगा।

कुंभ राशि

मंगल अस्त की पूरी अवधि में कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक निवेश करने से बचना होगा, क्योंकि आर्थिक नुकसान की संभावना है। नौकरी और बिजनेस करने वालों को अपने कार्य पर विशेष ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। सेहत की दृष्टि से मंगल का अस्त होना शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस दौरा दुर्घटना की संभवना रहेगी। ऐसे में इस अवधि में पूर्ण सतर्क रहना होगा। हालांकि इस दौरान कष्ट कम हो इसके लिए हनुमान जी की उपासना शुभ साबित होगी।

विज्ञापन

मीन राशि

मंगल अस्त की पूरी अवधि में फिजूलखर्ची बढ़ती हुई दिखाई देगी। इस दौरान सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा या बिजनेस करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि इस दौरान पार्टनरशिप वाले कार्य को लेकर सतर्क रहना होगा। रिलेशनशिप में आपसी समझदारी से शांति बनी रहेगी। मीन राशि वाले अगर मंगल अस्त के दौरान मां दुर्गा की उपासना करेंगे तो अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें: सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर कन्या समेत 3 राशियों के लिए अशुभ, जीवन में रहेगी उथल-पुथल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola