---विज्ञापन---

ज्योतिष

अचानक बदल सकती है इन राशियों की किस्मत, खत्म हुई सेनापति और राहु की युति

Mangal And Rahu Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय मंगल और राहु का संयोग खत्म हो गया है। दोनों ग्रहों की युति खत्म होने से कुछ राशियों की अचानक किस्मत बदल सकती है। साथ ही भाग्य का भी साथ मिलेगा। तो आज इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mangal And Rahu Ki Yuti: सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से शुभ और अशुभ परिणाम मिलते हैं। ग्रहों की युति का असर देश-दुनिया के सभी प्राणियों पर भी देखने को मिलता है। इस समय ग्रहों के सेनापति और राहु अलग-अलग हो गए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले मीन राशि में मंगल और राहु एक साथ विराजमान थे। दोनों ग्रहों की युति होने से अंगारक योग का निर्माण हुआ था, लेकिन मंगल के राशि परिवर्तन से यह योग समाप्त हो गया है। ज्योतिष शास्त्र में अंगारक योग अशुभ योग माना गया है। इसलिए इस योग के खत्म होते ही कुछ राशियों कि किस्मत अचानक बदल सकती है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल और राहु की युति खत्म होते ही अच्छा लाभ होगा। इस समय मेष राशि वाले लोगों के मान-सम्मान के साथ पद प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। साथ ही समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। अंगारक योग के खत्म होने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दोनों ग्रहों की युति के खत्म होने कारोबार में डबल लाभ होगा। साथ ही जो लोग नौकरीपेशा करने वाले लोग हैं उन्हें पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, वृषभ राशि के लिए राहु और मंगल का संयोग खत्म होने से कारोबार और करियर में तरक्की मिल सकती है। इनकम के क्षेत्र में नए-नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। नौकरी से संबंधित शुभ अवसर मिल सकते हैं। साथ ही प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दौरान सोची हुई योजना सफल हो सकती है। कार्य के संबंध में यात्रा का योग बन रहा है। यह यात्रा आपके लिए बेहद शुभ फलदायी रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि में मंगल और राहु संयोग खत्म होते ही इस राशि के जातक के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, क्योंकि यह युति मीन राशि में ही खत्म हो रही है। इस युति के खत्म होने मीन राशि वाले लोगों को तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति के योग बन रहा है। दोनों ग्रहों की युति खत्म होते ही अटके कार्य पूरे हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Rajyog: इन राशियों को सालों बाद मिलेगा भाग्य का साथ, पांच ग्रह कराएंगे धन लाभ

यह भी पढ़ें- 37 दिनों में 3 राशियों को मिलेगी धन-दौलत, बनी रहेगी मंगल देव की कृपा

---विज्ञापन---

स्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 04, 2024 03:56 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola