Malavya Rajyog 2025: तुला राशि में शुक्र बनाएंगे शक्तिशाली मालव्य राजयोग, बदलेगी 3 राशियों की किस्मत

Malavya Rajyog 2025: नवंबर 2025 में बन रहा है खास ज्योतिषीय मालव्य राजयोग, जो 3 राशियों आर्थिक समृद्धि और सफलता दिलाएगा। आइए जानते है, कौन हैं ये 3 राशियां जिनकी किस्मत चमकेगी?

Malavya-Rajyog-2025

Malavya Rajyog 2025: नवंबर 2025 में एक खास ज्योतिषीय संयोग बन रहा है, जिसे मालव्य राजयोग कहते हैं। यह राजयोग तब बनता है जब धन, समृद्धि और विलासिता के कारक ग्रह शुक्र अपनी राशि (स्व-राशि) तुला में गोचर करते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को 01:21 PM बजे शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे और इस योग का निर्माण करेंगे।

विज्ञापन

मालव्य राजयोग क्यों है खास?

मालव्य राजयोगको पंच महापुरुष राजयोगों में से एक है, जिसे बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इस योग के बनने का मतलब है आर्थिक समृद्धि, सामाजिक प्रतिष्ठा और जीवन में खुशहाली। जब शुक्र तुला राशि में अपनी स्व राशि में होते हैं, तो उनकी ऊर्जा चरम पर होती है, जो जातकों को नए अवसर, लाभ, शोहरत और सफलता दिलाती है।

विज्ञापन

मालव्य राजयोग 2025 राशिफल

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र के इस मालव्य राजयोग का यह प्रभाव 26 नवंबर तक रहेगा। इस दौरान 3 खास राशियों के लिए बेहद शुभ योग बनेंगे, जो उनकी नौकरी, धन और भाग्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का अपनी राशि में गोचर बहुत शुभ फल लेकर आता है। मालव्य राजयोग के प्रभाव से आपको नई नौकरी मिलने के अच्छे अवसर मिलेंगे। अगर आप पहले से किसी नौकरी में हैं, तो प्रमोशन मिलने की संभावना भी मजबूत है। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ होगा। कामकाज में आपके प्रयासों को मान-सम्मान मिलेगा। आपके ऑफिस या व्यवसाय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार में प्रेम का माहौल रहेगा। तुला राशि वाले इस समय खुद को ऊर्जावान और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूती का दौर है। आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जो भविष्य में आपको लाभ देंगी। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। आपको वित्तीय स्थिरता का अनुभव होगा। नौकरी में काम की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपका प्रदर्शन भी बेहतर होगा। जीवन में स्थिरता आएगी और आप अपने परिवार के लिए भी अच्छा वातावरण बनाएंगे। इस समय संयम से काम लें और सोच-समझकर फैसले करें।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग खुशियों और नए अवसरों का संदेश लेकर आएगा। करियर में आपको नए रास्ते और अवसर मिलेंगे। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं या नया व्यवसाय शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय बेहद शुभ है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और आपको अच्छा लाभ मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, इस दौरान आपकी ऊर्जा बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद होगा। परिवार और मित्रों के साथ मेल-जोल बढ़ाने से भी आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ