हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Malavya Rajyog 2026: मालव्य महापुरुष राजयोग के बनने से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, शुरू होंगे अच्छे दिन

Malavya Rajyog 2026: शुक्र ग्रह के उच्च राशि मकर में संचरण करने से मालव्य महापुरुष राजयोग का निर्णाण होगा. इस शुभ योग के प्रभाव से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Malavya Rajyog 2026: शुक्र ग्रह के स्वराशि वृषभ और तुला या उच्च राशि मीन मेंं संचरण करने से मालव्य महापुरुष राजयोग का निर्णाण होता है. शुक्र ग्रह 2026 में मीन राशि में संचरण करेंगे इससे मालव्य महापुरुष राजयोग बनेगा. इस मालव्य महापुरुष राजयोग के बनने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा. इससे तीन राशियों का भाग्य चमकेगा. मालव्य महापुरुष राजयोग के प्रभाव से इन राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिलेगी. व्यापार और कारोबार अच्छा होगा. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

वृषभ राशि

मालव्य राजयोग के बनने से वृषभ राशि के लोगों को लाभ मिलेगा. वृषभ वालों का गोल्डन टाइम शुरू होगा. शुक्र ग्रह वृषभ राशि के 11वें भाव में भ्रमण करेंगे इससे आपकी कमाई में वृद्धि होगी. व्यापार में लाभ मिलेगा और मन प्रसन्न होगा. आपके निवेश से लाभ मिलेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें – Vastu Shastra: रोज की इन गलतियों के कारण लगता है वास्तु दोष, बुरी आदतों से बिगड़ सकता है भाग्य

विज्ञापन

धनु राशि

शुक्र ग्रह आपके चतुर्थ भाव में भ्रमण करेंगे आप वाहन और संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं. जो लोग रियल स्टेट से जुड़े हुए है उन लोगों को लाभ होगा. आपको भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए काम पूरे होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपका जीवन सुखमय होगा. आप वाहन और जमीन खरीद सकते हैं.

मीन राशि

मीन राशि के लग्न भाव में शुक्र संचरण करेंगे. मीन राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग शुभकारी होगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में तरक्की मिलेगी. आपके खर्च कम होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. शादी के योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – तमिलनाडु से बिहार पहुंचा 210 टन वजनी शिवलिंग, जानें कब और कहां होगी इसकी स्थापना?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola