Makar Sankranti 2024: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव सभी 12 राशियों के भ्रमण के बाद मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस समय मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति को सकरात, लोहड़ी, और, पोंगल आदि कई नामों से जानते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि में जब सूर्य देव प्रवेश करते हैं, तो उस समय तिल खाना शुभ होता है। शास्त्र के अनुसार, इस दिन स्नान व दान का भी विशेष महत्व होता है। ऐसे तो प्रत्येक साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन साल 2024 में 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाना बेहद शुभ रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से 3 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़
शुभ मुहूर्त
मकर संक्रांति पुण्य काल- सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम के 5 बजकर 46 मिनट तक है। अगर अवधि की बात करें, तो पूरे 10 घंटे 31 मिनट तक रहेगी।
मकर संक्रांति महा पुण्य काल- सुबह के 7 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह के 9 बजे तक रहेगा। वहीं महा पुण्य काल की अवधि की बात करें, तो पूरे 1 घंटा 45 मिनट तक रहेगी।
यह भी पढ़ें- कल है काल भैरव जयंती, शुभ मुहूर्त में करें रुद्राभिषेक, महादेव होंगे प्रसन्न
इन चीजों का करें दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन पुण्यकाल में दान और स्नान करने के बाद चूड़ा, तिल, मिठाई, खिचड़ी सामग्री और गर्म कपड़े दान करने चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही घर में खुशहाली बनी रहती है।
मकर संक्रांति की पूजा विधि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। कहा जाता है कि इस दिन से ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को अर्घ्य के दौरान जल, लाल फूल, वस्त्र और गेहूं आदि अर्पित करना चाहिए। साथ ही गरीबों को दान भी करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- राशि अनुसार काल भैरव जयंती पर करें इन मंत्रों का जाप, बाबा भैरव हो जाएंगे प्रसन्न
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines