राशि अनुसार काल भैरव जयंती पर करें इन मंत्रों का जाप, बाबा भैरव हो जाएंगे प्रसन्न

Kaal Bhairav Jayanti 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, 5 दिसंबर को काल भैरव जयंती है। इस दिन पूजा करते समय मंत्र का जाप करने से बाबा भैरव प्रसन्न होते हैं। तो आइए जानते हैं,

Kaal Bhairav Jayanti 2023

Kaal Bhairav Jayanti 2023

Kaal Bhairav Jayanti 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काल भैरव जयंती प्रत्येक साल मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल काल भैरव जयंती 5 दिसंबर 2024 दिन मंगलवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काल भैरव जयंती के दिन भगवान शिव के रौद्र रूप की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन व्रत भी रखा जाता है।

विज्ञापन

कहा जाता है कि जो जातक सच्चे मन से भगवान काल भैरव की पूजा करते हैं, उन्हें सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इसके साथ ही सभी रुके कार्य पूर्ण भी हो जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तंत्र-मंत्र के साधक काल भैरव जयंती के दिन गुप्त उपासना करते हैं। साथ ही विधि-विधान से पूजा भी करते हैं। अगर आप भी काल भैरव की कृपा पाना चाहते हैं, तो उनकी पूजा के समय राशि अनुसार मंत्र का जाप कर सकते हैं। तो आइए राशि अनुसार, मंत्रों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

काल भैरव जयंती पर करें राशि अनुसार मंत्र का जाप

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों को काल भैरव जयंती के दिन पूजा करते समय ‘ॐ भूतभावनाय नमः’ और ‘ॐ महारूपाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस दिन पूजा करते समय ‘ॐ सर्वभूतात्मने नमः’ और ‘ॐ वृषरूपाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को काल भैरव जयंती के दिन पूजा करते समय ‘ॐ महाकायाय नमः’ और ‘ॐ प्रसादाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है इस मंत्र का जाप करने से जीवन में खुशहाली आती है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस दिन पूजा के दौरान  ‘ॐ नियमाय नमः’ और ‘ॐ स्वयंभूताय नमः’ मंत्र का एक माला का जाप जरूर करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को काल भैरव जयंती के दिन पूजा करते समय  ‘ॐ योगिनी नमः’और ‘ॐ महाबलाय नमः’ मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।

विज्ञापन

कन्या राशि

काल भैरव जयंती के दिन कन्या राशि के जातकों को पूजा करते समय ‘ॐ बीजवाहनाय नमः’ और ‘ॐ विश्वरूपाय नमः’ मंत्र का एक माला का जाप जरूर करना चाहिए। इससे काल भैरव बाबा का आशीर्वाद मिलता है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को काल भैरव जयंती के दिन पूजा करते समय  ‘ॐ कपालवते नमः’ और ‘ॐ सर्वकामाय नमः मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काल भैरव जयंती के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को पूजा करते समय ‘ॐ कालयोगिने नमः’ और ‘ॐ आदिकराय नमः’ मंत्र का एक माला जाप जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

धनु राशि

काल भैरव जयंती के दिन धनु राशि के जातकों पूजा करते समय ‘ॐ भगवते नमः’ और ‘ॐ अभिवाद्याय नमः’ मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातक को काल भैरव जयंती के दिन पूजा करते समय  ‘ॐ श्मशानवासिने नमः’ और ‘ॐ शाश्वताय नमः’ मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। इससे भैरव बाबा का आशीर्वाद मिलता है।

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काल भैरव जयंती के दिन पूजा करते समय ‘ॐ सर्वकराय नमः’ और ‘ॐ भवाय नमः’ मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को काल भैरव जयंती के दिन पूजा करते समय  ‘ॐ सर्वभूतहराय नमः’ और ‘ॐ प्रवृत्तये नमः’ मंत्र का एक माला जाप जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ