Makar Sankranti 2024 Phaladesh: मकर संक्रांति का पर्व आने ही वाला है। वहीं साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी को लग रही है। इस पर्व को पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं बिहार में इस पर्व को खिचड़ी पर्व के नाम से मनाया जाता है। वहीं आज बात कर रहे हैं ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व किन लोगों के लिए खास रहने वाला है। यानि मकर संक्रांति का फल इस बार आपके लिए कैसा रहेगा। साथ ही जानेंगे कि पुण्यकाल और महापुण्य काल की अवधि क्या होगी।
ये भी पढ़ें : मकर संक्रांति पर बन रहे कई शुभ योग
मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान आदि के पुण्यकाल की अवधि 10 घंटा 31 मिनट की होगी और वहीं महापुण्यकाल का समय 01 घंटा 45 मिनट रहेगा। क्योंकि पुण्यकाल का समय सुबह 07:15 बजे से प्रारंभ होकर शाम 05:46 बजे तक रहेगा और वहीं महापुण्यकाल का समय सुबह 07:15 बजे से प्रारंभ होकर सुबह 09 बजे तक रहेगा।
मकर संक्रांति का फलादेश
ज्योतिष की मानें तो मकर संक्रांति का पर्व जनसामान्य के जीवन में स्थिरता लाने वाला साबित हो सकता है। क्योंकि इस दौरान वस्तुओं की लागात में कमी आने की संभावना बन रही है। वहीं, इस बार मकर संक्रांति का पर्व पर सर्दी के चलते जनसामान्य में खांसी आदि बीमारियों से परेशानी हो सकती है। साथ ही कई प्रकार के स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें : मकर संक्रांति के दिन कर लें ये काम
वहीं इस दौरान लोगों को सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा और सावधान रहना होगा। क्योंकि लापरवाही के चलते आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है और आपको कई परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इसीलिए आप इस पखवाड़े में पूरी तरह सतर्क रहें और अपने धन-संपत्ति आदि का पूरा ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
16 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines