Makar Sankranti: हिंदू धर्म और ज्योतिष में मकर संक्रान्ति का बहुत ही महत्व बताया गया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्यदेव धनु राशि छोड़ कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन सूर्य दक्षिणायण से उत्तरायण भी होता है। अतः इस दिन की विशेष मान्यता बताई गई है। ज्योतिषी एम.एम. लालपुरिया के अनुसार इस दिन सूर्य के निमित्त उपाय करने से व्यक्ति की समस्त इच्छाएं पूर्ण होती हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: MAKAR SANKRANTI 2023: इस बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी संक्रान्ति, ये हैं शुभ मुहूर्त
- मकर संक्रान्ति पर सुबह जल्दी उठ कर गरीबों तथा भिखारियों को तिल एवं गुड़ से बनी भोजन सामग्री तथा खाद्य वस्तुएं दान देनी चाहिए। इससे व्यक्ति की जन्मकुंडली में चल रह अशुभ ग्रहों का बुरा असर दूर होता है। साथ ही व्यक्ति के भाग्य में राजयोग का भी निर्माण होता है।
- मकर संक्रान्ति के दिन गायों को हरा चारा तथा ताजा बना हुआ भोजन खिलाना चाहिए। इससे समस्त ग्रहों का प्रतिकूल असर दूर होकर शुभ असर मिलने लगता है। यदि व्यक्ति के जीवन में किसी तरह की कोई समस्या आ रही हो तो वह भी इससे दूर होती है।
- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रान्ति पर देश के पवित्र सरोवरों तथा नदियों में स्नान करना चाहिए। इससे व्यक्ति के समस्त पापकर्म दूर होकर पुण्य प्राप्त होते हैं। इस उपाय को करने से व्यक्ति मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त करता है।
यह भी पढ़ेंः MAKAR SANKRANTI पर सूर्य करेगा शनि के साथ युति, इन 5 राशियों के लिए आएगी आफतों की बारिश
पितरों के निमित्त करें पिंडदान व श्राद्ध-तर्पण
मकर संक्रान्ति को पितरों के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध, पिंडदान तथा तर्पण करना चाहिए। इससे पूर्वजों व पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है और उनका आशीर्वाद हमें मिलता है। यह उपाय पितृदोष को भी दूर करता है और घर में सुख-शांति लाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
20 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines