Makar Sankranti: हिंदू धर्म और ज्योतिष में मकर संक्रान्ति का बहुत ही महत्व बताया गया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्यदेव धनु राशि छोड़ कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन सूर्य दक्षिणायण से उत्तरायण भी होता है। अतः इस दिन की विशेष मान्यता बताई गई है। ज्योतिषी एम.एम. लालपुरिया के अनुसार इस दिन सूर्य के निमित्त उपाय करने से व्यक्ति की समस्त इच्छाएं पूर्ण होती हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
  • मकर संक्रान्ति पर सुबह जल्दी उठ कर गरीबों तथा भिखारियों को तिल एवं गुड़ से बनी भोजन सामग्री तथा खाद्य वस्तुएं दान देनी चाहिए। इससे व्यक्ति की जन्मकुंडली में चल रह अशुभ ग्रहों का बुरा असर दूर होता है। साथ ही व्यक्ति के भाग्य में राजयोग का भी निर्माण होता है।
  • मकर संक्रान्ति के दिन गायों को हरा चारा तथा ताजा बना हुआ भोजन खिलाना चाहिए। इससे समस्त ग्रहों का प्रतिकूल असर दूर होकर शुभ असर मिलने लगता है। यदि व्यक्ति के जीवन में किसी तरह की कोई समस्या आ रही हो तो वह भी इससे दूर होती है।
  • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रान्ति पर देश के पवित्र सरोवरों तथा नदियों में स्नान करना चाहिए। इससे व्यक्ति के समस्त पापकर्म दूर होकर पुण्य प्राप्त होते हैं। इस उपाय को करने से व्यक्ति मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त करता है।

यह भी पढ़ेंः MAKAR SANKRANTI पर सूर्य करेगा शनि के साथ युति, इन 5 राशियों के लिए आएगी आफतों की बारिश

पितरों के निमित्त करें पिंडदान व श्राद्ध-तर्पण

मकर संक्रान्ति को पितरों के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध, पिंडदान तथा तर्पण करना चाहिए। इससे पूर्वजों व पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है और उनका आशीर्वाद हमें मिलता है। यह उपाय पितृदोष को भी दूर करता है और घर में सुख-शांति लाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ