Makar Varshik Rashifal 2024, Capricorn yearly horoscope 2024, Makar Rashi walon ka 2024 kaisa rahega: साल 2024 का आगमन हो चुका है। कुछ राशि वालों के लिए 2023 अच्छा नहीं गया, उन्हें 2024 से बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसे में आज हम मकर राशि के जातकों के लिए जानेंगे कि पैसों के लिहाज से उनके लिए यह साल कैसा रहेगा। क्या आय बढ़ेगी या खर्च बढ़ेगा। बचत हो पाएगी या कर्ज लेना पड़ेगा।
मकर राशि वालों की आमदनी बढ़ाएंगे बुध और शुक्र
पंडित सुरेश पांडेय के मुताबिक, 2024 में बुध और शुक्र मकर राशि वालों की आमदनी बढ़ाएंगे। वहीं, दूसरे भाव में बैठे शनि आपको बचत करने में मदद करेंगे, लेकिन मंगल और सूर्य साल की शुरुआत में ही खर्चे बढ़ाएंगे। ऐसे में आपको पैसों का महत्व समझना होगा।
आर्थिक स्थिति के लिए शुभ होने वाला है 2024
पंडित जी के मुताबिक, मकर राशि वालों के लिए 2024 आर्थिक स्थिति के लिए शुभ होने वाला है। एक मई को देवगुरु बृहस्पति की कृपा से आपको अपनी आर्थिक स्थिति और मजबूत नजर आएगी। अब तक पैसों के मामले में जो भी रुकावटें आ रही थीं, वो सभी गुरु ग्रह की कृपा से दूर होंगी। इसके साथ ही, आपको सितंबर के महीने में धन निवेश करने से बचना होगा। इस महीने हानि का योग है।
यह भी पढ़ें: वास्तु या फेंगशुई, दोनों में से किसके अनुसार करें घर का निर्माण, सजावट और सामान का रख-रखाव?
प्रापर्टी में निवेश करने से भी मिलेगा रिटर्न
पंडित सुरेश पांडेय ने बताया कि मकर राशि वालों की संपत्ति 2024 में चल और अचल संपत्ति बढ़ सकती है, लेकिन पैतृक संपत्ति मिलने से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, इस साल धन के मामले में किसी अपने के जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप से बचना होगा। इस साल आपको रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा मिलने के प्रबल योग हैं। प्रापर्टी में निवेश करने से भी आपको रिटर्न प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के दिन जलाएंगे दीया, भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां
आर्थिक फैसले लेने के लिए शुभ हैं ये तीन महीने
पंडित जी के मुताबिक, अप्रैल, मई, जून के महीने निवेश करने के लिए और महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने के लिए शुभ हैं, लेकिन इसके शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, सरसों के तेल का दीया जलाएं और कच्चे सूत से पीपल की सात बार परिक्रमा करें। सूर्यास्त से पहले और सूर्योदय के समय गायत्री मंत्र का 108 बार जप करें। इसके साथ ही, मंगलवार को बंदरों को केले खिलाएं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
7 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines